27.1 C
Indore
Wednesday, May 8, 2024

BJP 7वीं बार कैसे जीतेगी गुजरात का रण? समझें मजबूती और कमजोरिया

Gujarat Election: भारतीय जनता पार्टी बीते 27 सालों से राज्य में सत्ता में है। इस चुनाव में वह इस सफर को 32 सालों के आंकड़े तक ले जाना चाहेगी। हालांकि, राज्य में लगातार 7वीं जीत एकदम आसान नहीं होगी।
Gujarat Election: गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 दिसंबर को तय हो जाएगा कि गुजरात में कौन राज करेगा। अब राज्य में दोबारा सियासी राह तलाश रही कांग्रेस, एंट्री की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) मुकाबले को रोचक बना रही है। लेकिन इस दौरान सबसे खास भारतीय जनता पार्टी की दावेदारी होगी।

दरअसल, पार्टी बीते 27 सालों से राज्य में सत्ता में है। इस चुनाव में वह इस सफर को 32 सालों के आंकड़े तक ले जाना चाहेगी। हालांकि, राज्य में लगातार 7वीं जीत एकदम आसान नहीं होगी। एक नजर SWOT (स्ट्रेंथ, वीकनेस, ऑपोर्च्युनिटीस, थ्रेट्स) एनालिसिस पर डालते हैं।
ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गृहराज्य में मौजूदगी। भाजपा के लिए यह तुरुप का इक्का साबित हो सकती है।
– साल 2017 में कोटा आंदोलन के दौरान पाटीदार समुदाय की तल्खी का सामना कर चुकी भाजपा इस बार समुदाय के साथ संपर्क पर भी भरोसा कर रही है। इसमें भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया जाना और आंदोलन के बड़े चेहरे रहे हार्दिक पटेल को पार्टी में लाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
– गुजरात में चुनाव की तैयारियां भाजपा के पक्ष में काम कर सकती हैं। खबर है कि पार्टी बूथ स्तर से संगठन तक मजबूत है।
– सत्तारूढ़ दल हिंदुत्व, विकास और ‘डबल इंजन’ के विकास के मुद्दे पर गुजरात में मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।
कमजोरियां
– कहा जा रहा है कि राज्य में भाजपा के पास ऐसा कोई दिग्गज नेता मौजूद नहीं है, जो पीएम मोदी की जगह ले सके। वह 13 सालों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके बाद गुजरात ने 3 मुख्यमंत्री देखे।
– आप और कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पार्टी को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तनाव के चलते परेशानियों के सामना करना पड़ सकता है।

मौके
– गुजरात में कमजोर विपक्ष के चलते भाजपा को लगातार 7वीं जीत हासिल हो सकती है। फिलहाल, कांग्रेस और आप भी मैदान में हैं।
– खबरें हैं कि राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस के नेता अभियान से गायब हैं। कहा जा रहा है कि कई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जुटे हुए हैं।.
– अगर भाजपा 182 सीटों वाले राज्य में आप को 5 से कम सीटों के आंकड़े पर रोकने में सफल होती है, तो पार्टी के पास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दल को राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य प्रतिद्वंदी बनने से रोकने का मौका होगा।

खतरे
– हाल ही में मोरबी में हुए पुल हादसे के चलते भाजपा पर असर पड़ सकता है। घटना में 135 लोगों की मौत हो गई थी।
– खबरें हैं कि मजबूत केंद्रीय नेतृत्व के चलते भाजपा में आंतरिक कलह अब तक छुपी हुई है, लेकिन हार की स्थिति में दरारें खुलकर सामने आ सकती हैं।
– अगर हालात हंग असेंबली के बनते हैं तो पार्टी को राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए गठबंधन के साथी को खोजने में मुश्किलें हो सकती हैं।
– अगर आप कुछ स्थानों पर सीटें जीतने में सफल हो जाती है, तो भाजपा के सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। साल 2002 से भाजपा का सीटों का आंकड़ा लगातार गिर रहा है।

गुजरात चुनाव कार्यक्रम
गुरुवार को आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत राज्य की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग 1 दिसंबर को होगी। जबकि, मतदाता दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डालेंगे। मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को होगी। पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को मतदान होगा।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles