![Akhilesh had a glimpse of a powerful politician](http://teznews.wpengine.com/wp-content/uploads/2015/03/Akhilesh-had-a-glimpse-of-a-powerful-politician.jpg)
मुख्यमंत्री को आज विधानसभा में पिछले चार दिनों से जारी बजट- 2015 -16 पर चर्चा का जवाब देना था। आज 11 बजे सदन शुरू होते ही प्रदेश में पिछले 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश से फसलो को हुए भरी नुकसान पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस ने सदन के वेल में आकर सरकार की खिलाफ नारेबाज़ी की। वही बसपा ने सदन की सभी कारवाही को रोक कर इस पर चर्चा की माँग की।
विधानसभा का प्रश्नकाल खत्म होते ही 12:25 पर मुख्यमंत्री बजट चर्चा पर अपना जवाब देने खड़े हुए, आज मुख्यमंत्री ने अपने जवाब से विपक्ष को न सिर्फ निरुत्तर कर दिया, वही अपनी बेहतरीन जानकारी भरे अंदाज और वक़्तव्य कौशल से सदन का मन मोह लिया।
बजट का संशोधन प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने रखा। इस पूरी बजट चर्चा के दौरान विपक्ष की और से कुल 71 संशोधन प्रस्ताव प्राप्त हुए। आज सदन में पूर्ण सहमति के साथ ध्वनिमत से 2015 -16 का बजट पास हुए। 28 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में होली अवकाश के बाद विभागीय बजट सदन में पेश किये जायेगे।
रिपोर्ट :- शाश्वत तिवारी