27.1 C
Indore
Thursday, December 19, 2024

Chetan Bhagat Urfi Javed: लड़कों को भटका रही है उर्फी जावेद, चेतन भगत के बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस

Chetan Bhagat Urfi Javed: लड़कों को भटका रही है उर्फी जावेद, चेतन भगत के बयान पर भड़कीं एक्ट्रेसउर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए चेतन भगत को करारा जवाब दिया। उन्होंने चेतन को रेप कल्चर की याद दिला दी। उन्होंने लिखा है कि “रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो तुम बीमार दिमाग वाले लोगों।
Chetan Bhagat Urfi Javed: काफी फेमस ऑथर चेतन भगत अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने उर्फी जावेद को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था। जिस पर अब उर्फी जावेद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि चेतन भगत ने उर्फी पर रेप कल्चर को लेकर बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एक इवेंट में चेतन भगत ने कहा था कि ‘इंटरनेट एक अच्छी चीज है, लेकिन इसने हमारे यूथ को कमजोर बना दिया है। लड़के सारा दिन फोन में रील्स देखते रहते हैं। फोटो लाइक करते हैं। यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है। मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है। उर्फी जावेद यूथ को भटका रही हैं।’

रेप कल्चर को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

चेतन भगत के इस बयान के बाद अब उर्फी जावेद ने भी अपना रिएक्शन दिया है। हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखने वाली उर्फी ने चेतन भगत को करारा जवाब दिया है। उर्फी ने कथित तौर पर चेतन भगत के व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर उन्हें मी टू मूवमेंट की याद दिला दी है। इतना ही नहीं चेतन भगत ने ये भी कहा कि ‘उर्फी की गलती नहीं है, वो अपना करियर बना रही है। लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं। आज मैं भी उर्फी की तस्वीर देख कर आया हूं। उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं। इस पर कहानियां बनती रहती हैं।’\

उर्फी ने भी दिया करारा जवाब

इसके बाद उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में चेतन भगत पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि ‘जब अपने से आधी उम्र की लड़की के इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर मेसेज कर रहे थे, तब भी उन लड़कियों के कपड़ों ने भड़काया था? ऐसे आदमी होते हैं, जो अपनी कमियों को मानने की जगह औरतों को गलत ठहराते हैं। तुम बेवजह में ही मुझे अपनी बातों में लेकर आए। मेरे कपड़ों के बारे में बोला कि उनके युवा लड़के भटक रहे हैं। ये घटिया हरकत है। तुम्हारा युवा लड़कियों को मैसेज करना उन्हें भटकाना नहीं था?’

इसके आगे उर्फी ने कहा कि ‘रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो तुम बीमार दिमाग वाले लोगों। मिस्टर चेतन भगत मर्दों के बर्ताव के लिए औरतों को जिम्मेदार ठहराना पुरानी सोच है। हमेशा दूसरे जेंडर पर उंगली उठाओ। अपनी गलती मच देखो। तुम्हारे जैसे लोग लड़कों को ये सिखा रहे हैं। मैं नहीं तुम जैसे लोग लड़कों को ये सिखा रहे हैं कि कैसे अपनी गलतियों का ठीकरा औरतों और उनके कपड़ों पर फोड़ा जाता है।’

Related Articles

स्मार्ट मीटर योजना: ऊर्जा बचत के दूत बन रहे हैं UP MLA

लखनऊ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी RDSS (रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) ने एक बार फिर अपने उद्देश्य को सार्थक किया है। आम जनता के मन...

EVM से फर्जी वोट डाले जाते है! BSP देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते...

Sambhal Jama Masjid Survey- संभल शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव,हंगामा उपद्रवियों को हिरासत में लिया

Jama Masjid Survey Live: एसपी ने कहा कि उपद्रवियों ने मस्जिक के बाहर उपनिरिक्षकों की गाड़ियों में आग लगाई थी. साथ ही पथराव किया...

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
136,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles