अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपने करिअर की एक ही फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी की शोहरत को जी रही हैं। पहली फिल्म के बाद किसी और काम के लिए उन्हें पहचान नहीं मिली। अब इधर कुछ फिल्में उनके रवैये की वजह से हाथ से निकल रही हैं। आखिर क्या चाहती हैं यह अभिनेत्री ?
आपको बता दें कि हाल में लखनऊ से वह फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज की शूटिंग छोड़ कर चली आई थीं। जिस पर काफी विवाद हुआ। अब खबर है कि चित्रांगदा के हाथ से एक और फिल्म निकल गई है। निर्देशक राजेश नायर की इस फिल्म का टाइटल काल्पनिक है और इसमें उन्होंने चित्रांगदा के अपोजिट अरबाज खान को लिया था। चित्रांगदा को हीरो नापसंद था।
चित्रांगदा ने निर्देशक से रणदीप हुड्डा के नाम की सिफारिश की। परंतु निर्देशक ने रणदीप को लेने के बजाय चित्रांगदा को हटाने का फैसला किया है। यही नहीं, बताया जाता है कि निर्देशक ने चित्रांगदा की जगह सोनल चौहान (जन्नत फेम) को साइन कर लिया है। मामला सलमान तक पहुंचने से बात बिगड़ गई है।
जानकारों का कहना है कि चित्रांगदा के लिए यह फिल्म बड़ा नुकसान साबित हो सकती है क्योंकि अरबाज के नाम पर उनकी असहमति की खबर उनके भाई सलमान खान तक पहुंच गई है। सलमान के साथ चित्रांगदा की दोस्ती पर खूब बातें होती रही हैं।
कई बार चित्रांगदा को सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर घुड़सवारी और स्विमिंग करते देखा गया है। निश्चित ही चित्रांगदा द्वारा अरबाज को ना कहा जाना सलमान को अच्छा नहीं लगेगा।
सलमान दोस्तों को बॉलीवुड में प्रमोट करने के लिए प्रसिद्ध हैं। अतः जानकारों का मानना है कि अब इस बात की संभावना कम है कि वह चित्रांगदा को अपनी किसी फिल्म में सलमान मौका दें या कहीं उनकी सिफारिश करें। [इंटरटेनमेंट डेस्क]
आखिर क्या ख्वाहिश है इस अभिनेत्री की ?














