28.2 C
Indore
Friday, May 3, 2024

Himacal pradesh elections: PM मोदी के भरोसे जयराम ठाकुर, 68 सीटों वाले राज्य में भी दिल्ली के ही आसरे भाजपा

भाजपा पार्टी के सूत्रों का दावा है कि राज्य में उनकी जीत की राह मुश्किल नहीं है। कारण है- केंद्रीय नेतृत्व। सीएम जयराम ठाकुर हिमाचल में जीत दोहराने के लिए पीएम मोदी के भरोसे है।

Himacal pradesh elections: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 12 नवंबर को मतदान और 8 दिसंबर को मतगणना के बाद पहाड़ी प्रदेश में नई सरकार का गठन होना है। हिमाचल पर भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। उपचुनाव में हालांकि करारी हार के बावजूद भाजपा के हौसले काफी बुलंद हैं। भाजपा पार्टी के सूत्रों का दावा है कि राज्य में उनकी जीत की राह मुश्किल नहीं है। कारण है- केंद्रीय नेतृत्व। जी हां भाजपा आलाकमान पीएम मोदी के चेहरे पर ही हिमाचल प्रदेश की मुश्किल को आसान करने में जुटी है। यही वजह है कि सीएम जयराम ठाकुर भी 68 विधानसभा सीटों वाले छोटे से राज्य में पीएम मोदी के सहारे हैं।

भाजपा ने चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव घोषित होने से बहुत पहले ही हिमाचल प्रदेश में चुनावी मोड अपना लिया था। अगस्त माह में, सौदन सिंह को राज्य का चुनाव प्रभारी और देविंदर राणा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया था। इस दौरान दोनों ने राज्य के कई दौरे किए और चुनाव खत्म होने तक दोनों के वहीं रहने की संभावना है।

पीएम मोदी के भरोसे जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी भावनाओं को दूर करने के लिए भाजपा अपनी नेशनल टीम पर अधिक भरोसा जता रही है। चुनाव आयोग के चुनावों की घोषणा से कुछ घंटे पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ‘डबल इंजन सरकार’ की उपलब्धियों को उजागर करने और ऊना से चंडीगढ़ के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए राज्य में मौजूद थे। एक महीने से भी कम समय में मोदी की हिमाचल प्रदेश की यह दूसरी यात्रा है।

सिरमौर में अमित शाह
शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह सिरमौर जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह इस रैली के जरिए हाटी समुदाय पर फोकस करने वाले हैं, जो लंबे समय से अनुसूचित जनजाति समुदायों की सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने एक संविधान संशोधन इस विधेयक को मंजूरी दी थी।

जेपी नड्डा का गृह राज्य
दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल प्रदेश से आते हैं। पिछले एक साल में उन्होंने भी राज्य में अधिकतम समय दिया है। मार्च के बाद से, नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की सात यात्राएं की हैं और राज्य में 15 दिन से अधिक समय बिताया है।

मोदी की टीम में अनुराग ठाकुर
एक साल से अधिक समय पहले हिमाचल प्रदेश के काफी लोकप्रिय चेहरे और केंद्र में अहम पद संभाल चुके अनुराग ठाकुर को भी पीएम मोदी ने कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया था। वे इस वक्त केंद्रीय मंत्रिमंडल में खेल और सूचना और प्रसारण मंत्रालय संभाल रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि इन प्रयासों से उसे राज्य को बढ़त और सत्ता बनाए रखने में काफी मिलेगी।

क्या कहता है रिकॉर्ड
इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पहाड़ी प्रदेश में सत्ताधारियों को वोट देने की प्रवृत्ति रही है। पार्टी को उत्तराखंड में भी सत्ता लगातार दूसरी बार मिली। पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो 2017 में भाजपा ने 68 में से 44 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आईं। कांग्रेस के दो विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि, पिछले साल तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी नेताओं को लगता है कि विधानसभा चुनाव उपचुनावों से अलग होंगे। पार्टी कम से कम एक दर्जन सिटिंग विधायकों को टिकट देने से भी इनकार कर सकती है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles