23.1 C
Indore
Friday, February 13, 2026

इंडिया vs इंग्लैंड डे-नाइट टेस्ट : पंड्या और बुमराह की वापसी भी संभव

अहमदाबाद : इंडिया और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में कल से खेला जाएगा। नए बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में यह पहला इंटरनेशनल मैच होगा। इसकी पिच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि पिच पर पहले 2-3 दिन पेसर्स को मदद मिल सकती है, लेकिन आखिर में स्पिनर्स भी अपना कमाल दिखा सकते हैं।

ऐसे में टीम इंडिया 2 स्पिनर और 3 फास्ट बॉलर के साथ उतर सकती है। स्पिनर्स में पिछले टेस्ट के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल हो सकते हैं। तेज गेंदबाजों में इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या हो सकते हैं।

नेट में पिंक बॉल से पंड्या ने की प्रैक्टिस
बुमराह ने इस सीरीज का पहला टेस्ट खेला था। दूसरे मैच में मोहम्मद सिराज को उनकी जगह शामिल किया गया था। तीसरे मैच में सिराज की जगह बुमराह आ सकते हैं। वहीं, चोट के बाद से बॉलिंग नहीं कर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नेट में पिंक बॉल से प्रैक्टिस की है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वे प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं और बॉलिंग भी कर सकते हैं।

पंड्या के आने से 3 ऑलराउंडर ऑप्शन होंगे
अगर पंड्या की वापसी होती है, तो प्लेइंग इलेवन में अश्विन और अक्षर के साथ कुल 3 ऑलराउंडर हो जाएंगे। सीरीज के दूसरे टेस्ट में अश्विन ने शतकीय पारी भी खेली थी। उन्होंने 106 रन की पारी खेली थी। साथ ही सीरीज के 2 टेस्ट में सबसे ज्यादा 17 विकेट भी लिए हैं।

रोहित हो सकते हैं तीसरे स्पिनर
इनके अलावा सीरीज में एक टेस्ट खेलने वाले अक्षर ने 7 विकेट लिए। वे टॉप-5 विकेट टेकर में दूसरे भारतीय हैं। टीम इंडिया 2 स्पिनर्स के साथ उतरती है, तो रोहित शर्मा तीसरे स्पिनर के तौर पर एक ऑप्शन हो सकते हैं। पार्ट टाइम स्पिनर रोहित ने अब तक 36 टेस्ट में 2 विकेट, 224 वनडे में 8 विकेट और 108 टी-20 में एक विकेट भी लिया है।

पंत, रोहित, कोहली और पुजारा पर बल्लेबाजी का दारोमदार
डे-नाइट टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार ओपनर रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा पर रहेगा। ओपनिंग में रोहित का साथ शुभमन गिल देंगे। ऐसे में उनसे भी अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मिडिल ऑर्डर में कोहली, पुजारा और पंत अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सीरीज के टॉप-5 स्कोरर में भी 4 भारतीय ही हैं। इंग्लैंड टीम में कप्तान जो रूट ही फॉर्म में हैं। वे सीरीज में एक दोहरा शतक भी जमा चुके हैं। सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने 4 पारियों में 74.25 की औसत से 297 रन बनाए हैं।

डे-नाइट टेस्ट में फॉस्ट बॉलर्स को ज्यादा विकेट मिले
पहला डे-नाइट टेस्ट नवंबर 2015 को खेला गया था। तब से अब तक 15 डे-नाइट टेस्ट हुए, जिसमें तेज गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा 354 विकेट लिए। वहीं, स्पिनर्स को कुल 115 विकेट ही मिले। भारत में अब तक एक डे-नाइट टेस्ट हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पारी और 46 रन से शिकस्त दी थी। इस मैच में भी कुल 28 विकेट गिरे थे, जिसमें एक विकेट स्पिनर ने लिया था। यह स्पिनर बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम थे।

UAE में 2 पिंक बॉल टेस्ट में स्पिनर्स हावी रहे
भारत के अलावा एशिया में सिर्फ 2 ही पिंक बॉल टेस्ट हुए। यह मैच UAE में खेले गए। इन दो मैच में सभी रिकॉर्ड से उलट स्पिनर्स ने तेज गेंदबाजों से दोगुने ज्यादा विकेट लिए। इन मैच में पेसर्स ने 25 विकेट लिए, जबकि स्पिनर्स ने 46 विकेट झटके। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मोटेरा में भी UAE मॉडल पर स्पिन पिच बनाई जा सकती है।

पिच और मौसम रिपोर्ट: अहमदाबाद में टेस्ट के दौरान पांचों दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। तापमान 18 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मोटेरा के नए स्टेडियम में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। बॉलिंग में पहले 2-3 दिन घास देखने को मिल सकती है। यदि ऐसा होता है, तो पेसर्स को मदद मिलेगी। आखिरी 2-3 दिन घास कम होने पर स्पिनर्स हावी हो सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

पिच पर घास होने से पेसर्स को मदद मिलती है
SG बॉल कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर पारस आनंद ने कहा, ‘रात में पिंक बॉल साफ दिखाई दे और उसकी चमक ज्यादा देर बनी रहे, इसके लिए इस पर एक्स्ट्रा लेयर (कलर स्प्रे) का उपयोग किया जाता है। पिच पर जब तक घास होती है, तब तक बॉल की चमक लगभग बनी रहती है। पिच पर घास हो तो फास्ट बॉलिंग में मदद मिलती है। बॉल पिच पर गिरने के बाद स्किड होती है यानी कि टप्पा खाने के बाद तेजी से उठती है।’

मैच के दौरान पिच पर घास नहीं रहेगी: एंडरसन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा, ‘अभी पिच पर काफी घास दिख रही है, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि मैच के दिन यह नहीं रहेगी। हम सिर्फ इंतजार कर रहे हैं। बतौर तेज गेंदबाज मैं हर परिस्थिति में शानदार बॉलिंग की प्रैक्टिस कर रहा हूं। अगर बॉल को स्विंंग मिलती है, तो बहुत अच्छा रहेगा। अगर स्विंग नहीं मिलती है, तो फिर मैं अपना काम तो करूंगा ही।’

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डॉम सिबली, डेन लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली स्टोन, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...