29.1 C
Indore
Thursday, March 28, 2024

खंडवा : जाने कौन कौन उम्मीदवार है चुनावी मैदान मे


खंडवा : नामांकन वापसी के उपरांत अब खंडवा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रो का चुनावी परिदृश्य स्पष्ट हो गया है। वैसे तो चारो विधानसभाओं में सीधा मुकाबला तो भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच ही है।

लेकिन यहाँ बसपा, आम आदमी पार्टी, शिवसेना और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा और कांग्रेस के कुछ बागी प्रत्याशी भी मैदान में है जो चुनाव परिणामो को प्रभावित कर सकते है।

खण्डवा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र है जिसमे मान्धाता में 6, खण्डवा में 7 और हरसूद तथा पंधाना में 8-8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे है।

खण्डवा विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है जहाँ भाजपा ने तीन बार विधायक रहे देवेन्द्र वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है जिनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कुंदन मालवीय के साथ ही है।

यहाँ भाजपा अपने बागी मंडी अध्यक्ष आनन्द मोहे के नामांकन वापस लेने के लिए राजी करा सकी लेकिन इसी पार्टी के दुसरे बागी कौशल मेहरा को मना नहीं सकी तो भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे वे अब निर्दलीय मैदान में भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर सकते है।

इसी तरह कांग्रेस भी अपने बागी राजकुमार कैथवास को नहीं मना सकी वे अब कांग्रेस के वोटो में सेंध लगा सकते है। इसके अलावा खण्डवा से बसपा से संपत पाचोरे, आम आदमी पार्टी से संजय मेढेकर तथा निर्दलीय पन्नलाल गिन्नारे मैदान में है।

मान्धाता जिले की एकमात्र सामान्य सीट है जिसपर सभी की निगाहे है यहाँ भाजपा ने अपने विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाने के बजाय नरेंद्र सिंह तोमर को एक बार और मौका दिया है जो पूर्व में एक चुनाव हार चुके है।

यहाँ कांग्रेस ने भी नारायण पटेल को दुबारा मौका दिया है, यहाँ कांग्रेस के प्रबल दावेदार उत्तम राजनारायण सिंह के नामाकन वापसी से अब मुकाबला सीधा हो गया है।

हालाँकि यहाँ से बसपा से अनिल पिता घनश्याम ,आम आदमी पार्टी से डॉ बी पी मिश्र, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बलिराम देवड़ा के अलावा प्रणय गुप्ता निर्दलीय है। यहाँ कुल 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

हरसूद विधानसभा क्षेत्र से सन 1990 से अपराजित रहे विजय शाह फिर मैदान में है जो मध्यप्रदेश शासन में प्रभावशाली केबिनेट मंत्री भी है। उनका मुकाबला कांग्रेस के सुखराम साल्वे से है जो कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है।

यहाँ से बसपा से विजयसिंह उईके, शिवसेना से दयाराम सूरजमल, आम आदमी पार्टी से प्रमिला अज्जू खान, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से राधेश्याम पालकराम के साथ ही बिंदिया बाई गोपीचंद और भैयालाल राजाराम निर्दलीय प्रत्याशी है। यहाँ कुल 8 प्रत्याशी मैदान में है।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पंधाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपनी मौजूदा विधायक योगिता बोरकर के बजाय युवा चेहरे के रूप में राम दान्गोरे को मैदान में उतारा है जो छात्र राजनीति से राजनीति की मुख्यधारा में आये है। उनका मुकाबला कांग्रेस की छाया मोरे से है जिन्हें अपनी ही पार्टी की बागी रुपाली बारे से कड़ी चुनौती मिल रही है।

कांग्रेस रुपाली को मनाने में नाकामयाब रही, यहाँ कांग्रेस कार्यकर्त्ता बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने से खासे नाराज है। इसके अलावा यहाँ बसपा से बहादुर सिंह डावर, आम आदमी पार्टी से सुन्दरसिंह सिसोदिया, बहुजन संघर्ष दल से रेखाबाई मोरे के साथ ही दारासिंह पटेल और प्रेम डोडवे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है। यहाँ कुल 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए है।

विधानसभा वार स्थिति इस प्रकार है –

A . विधानसभा क्रमांक 175 – मान्धाता (सामान्य)

कुल 6 प्रत्याशी

1. नरेन्द्र सिंह तोमर                                      भाजपा
2. नारायण पटेल                                          कांग्रेस
3. अनिल पिता घनश्याम                              बसपा
4. बलिराम देवड़ा                                          गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
5. डॉ बी पी मिश्रा                                           आम आदमी पार्टी
6. प्रणय गुप्ता                                              निर्दलीय

B. विधानसभा क्रमांक 176 – हरसूद (अनुसूचित जनजाति -ST)

कुल 8 प्रत्याशी

1. विजय शाह                                   भाजपा
2. सुखराम साल्वे                             कांग्रेस
3. विजय सिंह उईके                          बसपा
4. दयाराम सूरजमल                        शिवसेना
5. प्रमिला अज्जू खान                       आम आदमी पार्टी
6. राधेश्याम पालकराम                    गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
7. बिंदिया बाई गोपीचंद                    निर्दलीय
8. भैयालाल राजाराम                       निर्दलीय

C. विधानसभा क्रमांक 177 – खण्डवा (अनुसूचित जाति -SC)

कुल 7 प्रत्याशी

1. देवेन्द्र वर्मा                                        भाजपा
2. कुन्दन मालवीय                                कांग्रेस
3. संपत पाचोरे                                      बसपा
4. संजय मेढेकर                                   आम आदमी पार्टी
5. कौशल मेहरा                                    निर्दलीय (भाजपा बागी)
6. राजकुमार कैथवास                          निर्दलीय (कांग्रेस बागी)
7. पन्नलाल गिन्नारे                             निर्दलीय

D. विधानसभा क्रमांक 178 – पंधाना (अनुसूचित जनजाति -ST)

कुल 8 प्रत्याशी

1. राम दांगोरे                                           भाजपा
2. श्रीमती छाया मोरे                                कांग्रेस
3. बहादुर सिंह डावर                                 बसपा
4. सुन्दरसिंह सिसोदिया                          आम आदमी पार्टी
5. रेखा मोरे                                            बहुजन संघर्ष दल (रजिस्टर्ड पार्टी)
6. दारासिंह पटेल                                    निर्दलीय
7. प्रेम डोडवे                                            निर्दलीय
8. रुपाली बारे                                         निर्दलीय (कांग्रेस बागी)

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...