Manoj Tiwari: 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, कहा – लक्ष्मी के बाद आई सरस्वती

बता दें कि सुरभि तिवारी मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। हाल ही में मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी की गोद भराई की रस्म शानदार अंदाज में सेलिब्रेट की थी। गोद भराई की रस्म का वीडियो भी मनोज तिवारी ने शेयर किया था। अब वे 51 साल की उम्र में फिर से पिता बने हैं। मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी की गोद भराई के वीडियो को शेयर कर सभी को सरप्राइज कर दिया था। इस पोस्ट के बाद ही सबको पता चला की वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
पोस्ट शेयर कर खुशखबरी दी
बता दें कि कुछ साल पहले मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी का तलाक हुआ था। पहली शादी ने मनोज तिवारी और रानी को एक बेटी भी है। हालांकि साल 2020 में मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिंगर सुरभि से शादी कर ली थी। सुरभि से शादी के बाद मनोज तिवारी पहले ही एक बेटी के पिता थे। अब फिर से उनके घर में बेटी के रूप में खुशियां आई हैं। मनोज ने जो पोस्ट शेयर की है अब उस पर सभी भर-भरकर कपल को बधाईयां दे रहे हैं।