
वहीं मलाइका के इस शो में अब नोरा फतेही भी नजर आने वाली हैं, जिसका प्रोमो वीडियो सामने आया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने मलाइका के नए प्रोमो वीडियो को शेयर किया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही मैचिंग आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। दोनों इस लुक में काफी हॉट लग रही हैं। दोनों के डांस ने भी हाॅटनेस का पारा बढ़ा दिया है। नोरा और मलाइका इस वीडियो में अपनी बाॅडी फ्लाॅन्ट करती नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस इस वीडियो में पॉपुलर गाने छैंया छैंया पर डांस कर रही हैं। मलाइका और नोरा ने अपने डांस से फ्लोर को हिलाकर रख दिया है।
फैंस को पसंद आया मलाइका का लुक
नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा का ये डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब हर कोई मूविंग इन विद मलाइका के इस एपिसोड का इंतजार कर रहा है। बता दें कि जिस गाने पर नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा ने शानदार डांस किया है वो साल 1998 में आई शाहरुख खान की फिल्म दिल से का गाना है। इसमें मलाइका ने छैंया छैंया गाने से हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को रिलीज हुए 24 सालों से भी ज्यादा का समय हो चुका है। आज भी उस गाने को उतनी ही दिलचस्पी से सुना जाता है।