39.1 C
Indore
Thursday, April 24, 2025

पिछली दुर्घटनाओं से सबक ले रेलवे

[box type=”shadow” align=”aligncenter” ]काकोदकर समिति ने अपने रिपोर्ट में कहा था कि आगामी पांच वर्षो में सुरक्षा उपकरणों व सुरक्षा उपायों के लिए एक लाख करोड़ रूपये की आवश्यकता है वहीँ दूसरी तरफ पित्रोदा समिति ने रेल के आधुनिकीकरण और रेल को भविष्य की रेल बनाने के लिए 8 लाख 39 हजार करोड़ रूपये की आवश्यकता की बात की थी इस बजट में इन दोनों समितियों की सिफारिशों को लागू करने की योजना बनाई गई थी.सुरक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त करने वाली काकोदकर और पित्रोदा समिति को भी सियासत की भेंट चढना पड़ा. रेलवे में सियासी हस्तक्षेप का अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि तत्कालीन रेल मंत्री को भी अपना पद गवाना पड़ा.[/box]

kamayani-express-durghatna-accident-05th-august-2015

मध्य प्रदेश के हरदा से तक़रीबन पच्चीस किलोमीटर दूर खिड़किया और भिंगरी के बीच मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे भयंकर रेल हादसा हो गया.भारी बारिश के चलते माचक नदी का पानी कई फूट बढ़ गया जिससे नदी पर बना रेलवे पुल धस गया जिसके चलते मुंबई से वाराणसी जा रही कमायनी एक्सप्रेस और पटना से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.पुल के धसने से जनता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे व इंजन और कमायनी एक्सप्रेस के ग्यारह डिब्बे नदी में गिर गये.इस भीषण हादसे में लगभग 31 यात्रियों की मौत हो गई है, अभी मृतको की संख्या बढने की आशंका है और 100 से अधिक लोग घायल हैं. ये हादसा एकबार फिर रेलवे के सुरक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है तथा रेल हादसों को रोकने की रेलवे के उन सभी दावों की पोल खोल रहा है जो दावे वो हर रेल हादसा होने के पश्चात् करते हैं. हर बजट में यात्रियों के सुरक्षा व सुविधा के नाम पर लम्बें –चौड़े वादें किए जाते हैं.

परन्तु, इस पर कोई सरकार अमल नहीं करती है.बहरहाल,फिर वही पुरानी परम्परा जो भारत में चलती आई है उसी को दोहराते हुए रेल मंत्रालय ने मुआवज़े की घोषणा तथा जाँच के आदेश दे दिये हैं. हर घटना की जाँच के लिए समिति का गठन होता है, जाँच होती है मगर रिपोर्ट को ईमानदारी से पेश नहीं किया जाता.अमूमन भारतीय रेल में हर दिन कहीं न कहीं छोटी –मोटी दुर्घटना होती रहती है मगर ऐसे गंभीर विषय पर न तो रेलवे प्रशासन गंभीर है और न ही रेलवे मंत्रालय. नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो के मुताबिक 2014 में रेल हादसों के 28,360 मामले दर्ज हुए.इनमें 2013 के मुकाबले 9.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.2013 में 31,236 हादसे दर्ज किये गये थे.इसमें ज्यादातर मामलें लगभग 61.6 फिसदी लोगों के ट्रेन से गिरने या रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने के रहे.लेकिन फिर स्थिति इस वर्ष गम्भीर होती दिख रही. जब रेल मंत्री सुरेश प्रभु बजट पेश कर रहे थे उस वक्त बारह बार सुरक्षा शब्द का इस्तेमाल किया था.लेकिन यात्रियों को कितनी सुरक्षा मिल रही ये बात अब किसी से छिपी नहीं है.जब से राजग सरकार ने सत्ता की कमान संभाली है भारतीय रेल ने बुरा प्रदर्शन किया है. रेलवे सुरक्षा के मोर्चे पर अब तक पूरी तरह विफल रही है.

अभी कुछ ही महीनों पहले असम के कोकराझार में चंपावती नदी में सिफुंग पैसेंजर के डिब्बे गिरे थे जिसमे 38 लोग घायल हो गए थे.वहीँ उत्तर प्रदेश में
रायबरेली के पास देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस भी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमे तकरीबन 37 यात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना
पड़ा था तो लगभग 200 से अधिक लोग घायल हुए थे.इस प्रकार भारत में रेल दुर्घटनाओं की एक लंबी फेहरिस्त है जो रेलवे प्रशासन व शासन की कामी को दर्शाता है.आखिर रेलवे पुरानी घटनाओं से सबक क्यों नहीं लेती. अमूमन रेल दुर्घटनाओं के पीछे सिग्नल में खराबी,जर्जर पटरियों,कोहरा व मानवीय गलती प्रमुख होती है, हर बजट में सरकारें तमाम प्रकार की योजनाओं की घोषणा करती हैं जिसमे रेल यात्रियों की सुख,सुविधा और सुरक्षा को तरजीह दी जाती है. कई परियोजनाओं का शुभारंभ होता है लेकिन योजना को पूरा होने में तय अवधि से अधिक वर्ष लग जाते हैं जो हमारी रेलवे की विफलता का प्रमुख कारण है.समय से पटरियों की मरम्मत नहीं होती जिससे पटरिया घिस जाती है और दुर्घटना को दावत देती है.इस दुर्घटना पर हम गौर करे तो रेलवे की बड़ी नाकामी हमारे सामने निकल कर आती है.

जब भारी बारिश से पुल पर पानी भरा आया था उस समय रेलवे प्रशासन ने इसके प्रति गंभीरता क्यों नहीं बरती ? रेल दुर्घटना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर कर सामने आयी है इसका समाधान भी इस दिशा में सही योजना का निर्माण कर उसे सही क्रियान्वयन के द्वारा ही किया जा सकता है.पिछले साठ सालों में रेलवे के सुधार के लिए तमाम समितियों का गठन किया गया .देश की सभी सरकारों ने उन समितियों की रिपोर्ट को नजरअंदाज किया.वर्ष 1962 में कांग्रेस ने कुंजरू समिति बनाई पर उसकी रिपोर्ट पर अमल नहीं किया फिर 1968 में बांचू समिति गठित की गई उसकी रिपोर्ट को भी नकार दिया गया फिर 1978 में सिकरी समिति इस प्रकार लगभग कई समितियों का गठन तो किया गया लेकिन उसके रिपोर्ट को कूड़ेदान में फेक दिया गया. वर्ष 2012- 2013 में तात्कालिक रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने एक बजट पेश किया जिसमे रेल आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया.इस दूरदर्शी बजट में 5.60 लाख करोड़ रूपये आधुनिकीकरण आदि के नाम पर खर्च का प्रस्ताव दिया गया था.

काकोदकर समिति ने अपने रिपोर्ट में कहा था कि आगामी पांच वर्षो में सुरक्षा उपकरणों व सुरक्षा उपायों के लिए एक लाख करोड़ रूपये की आवश्यकता है वहीँ दूसरी तरफ पित्रोदा समिति ने रेल के आधुनिकीकरण और रेल को भविष्य की रेल बनाने के लिए 8 लाख 39 हजार करोड़ रूपये की आवश्यकता की बात की थी इस बजट में इन दोनों समितियों की सिफारिशों को लागू करने की योजना बनाई गई थी.सुरक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त करने वाली काकोदकर और पित्रोदा समिति को भी सियासत की भेंट चढना पड़ा. रेलवे में सियासी हस्तक्षेप का अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि तत्कालीन रेल मंत्री को भी अपना पद गवाना पड़ा.

भारत की लगभग सभी सरकारें रेलवे सुरक्षा जैसे गंभीर विषय को तवज्जो देने,यात्रियों की जान –माल की रक्षा करने के बजाय अपनी सियासत साधने में लगी रहती हैं.भारतीय रेल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है जो प्रतिदिन 19 हजार ट्रेनों का संचालन करता है.जिसमे 12 हजार ट्रेनें यात्री सेवा के लिए तथा 7 हजार ट्रेने माल ढोने का काम करती हैं.भारतीय रेल हर दिन 2.3 करोड़ यात्रियों को उसके गंतव्य तक पहुँचाने का काम करती है लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि आज़ादी के इतने वर्षो के बाद भी रेलवे यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकी.एक तरफ सरकार बुलेट ट्रेन की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ एक्सप्रेस ट्रेन भी विलंब से चलती है. अभी फिलहाल में वक्त की मांग यही है कि सरकार पहले रेलवे की पटरियों का नवीनीकरण करे और ऐसी दुर्घटनाओं से सबक ले जिससे आने वाले दिनों में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ती न हो.

:- आदर्श तिवारी

Adarsh Tiwariलेखक :- आदर्श तिवारी (स्वतंत्र टिप्पणीकार )

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल

के विस्तार परिसर “कर्मवीर विद्यापीठ” में जनसंचार के छात्र है । 
+917771038206

Related Articles

Slottica Casino, Consejos & 200 Giros Regalado 2025

Una lista comprende unas 8.000 juegos de tragaperras sobre todo arquetipo sobre 120 criterios sobre software de casino online. Dentro de los grados autorizados...

Pin Up Aviator: An intensive Writeup on the online game

The new 2016-based Pin Up online casino today allows wagers online due to a licenses they gotten out of a good Curacao bodies looks....

Pahalgam Terror Attack: सरकार ने लिए ये बड़े फैसले, पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त बंद करने का आदेश दिया है।...

1xbet 1хбет: скидка при регистрации $400 Обзор а также отзвуки о 1xbet. Ставки на игра, теннис, спорт. Вход получите и распишитесь одних Аноним Недобор

Во мобильные употребления встроены ставки, ТОТО, финставки, трансляции а также забавы грабанула 1xGames. Но их адреса не блокируются интернет- провайдерами, https://www.interrelu.ro/zakachat-1xbet-na-ayfon-bezvozmezdno-mobilnoe-prilozhenie-1khbet-dlya-ios/ затем задач...

Промокод 1xBet бесплатно возьмите в данное время как возыметь при регистрации скидка-адрес нате ставку во 1хБет

В 1-ый виде необходим автоэкспресс изо удовлетворительно а также больше мероприятий изо коэффициентом всякого через одних,сорок. Для бонуса 110% а также без, младший...

1хбет регистрация: во взаперти выкрик нате должностном веб сайте букмекерской фирмы

Так же это будет полезно, при необходимости выжимание профессиональной консультации или вывода нате проблемы. Если же вопрос не требует отсрочки, Вас может позвонить...

Промокод 1xBet: действующие промокоды в апреле 2025 вплоть до 25000 рублем

Из условиями его использования бог велел войти в суть дела в личном офисе, в ветви «Аудит промокода». В данный момент кротость интерактивный-букмекеров вовлекает больше...

Как отыграть и следовательно скидка 1хБет?

Значительно учитывать адденда получения и применения бонуса получите и распишитесь регистрацию, чтобы застраховать неприятных сюрпризов вдобавок возыметь максимальную пользу с применения операции. Для отыгрыша...

Лучшие слоты 1хБет: отнесение к категории лучших игровых автоматов 2021

Станем правдивы, при таком варианте стать вне проверенной порядку замысловато. Посему решит воспользоваться голосом граждане, который собственными оценками а еще комментариями выбрал десятирублевку гораздо...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
138,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

Slottica Casino, Consejos & 200 Giros Regalado 2025

Una lista comprende unas 8.000 juegos de tragaperras sobre todo arquetipo sobre 120 criterios sobre software de casino online. Dentro de los grados autorizados...

Pin Up Aviator: An intensive Writeup on the online game

The new 2016-based Pin Up online casino today allows wagers online due to a licenses they gotten out of a good Curacao bodies looks....

Pahalgam Terror Attack: सरकार ने लिए ये बड़े फैसले, पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त बंद करने का आदेश दिया है।...

1xbet 1хбет: скидка при регистрации $400 Обзор а также отзвуки о 1xbet. Ставки на игра, теннис, спорт. Вход получите и распишитесь одних Аноним Недобор

Во мобильные употребления встроены ставки, ТОТО, финставки, трансляции а также забавы грабанула 1xGames. Но их адреса не блокируются интернет- провайдерами, https://www.interrelu.ro/zakachat-1xbet-na-ayfon-bezvozmezdno-mobilnoe-prilozhenie-1khbet-dlya-ios/ затем задач...

Промокод 1xBet бесплатно возьмите в данное время как возыметь при регистрации скидка-адрес нате ставку во 1хБет

В 1-ый виде необходим автоэкспресс изо удовлетворительно а также больше мероприятий изо коэффициентом всякого через одних,сорок. Для бонуса 110% а также без, младший...