19.1 C
Indore
Friday, November 13, 2026

स्ट्रग्लिंग अभिनेत्री ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

hauntedमुंबई [ TNN ] स्ट्रग्लिंग अभिनेत्री सैयम खन्ना उर्फ मोना खन्ना ने रविवार सुबह घर में ही पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खन्ना के यारी रोड फ्लैट में उनकी बहन रिया ने सबसे पहले उनका शव देखा। 28 वर्षीय सैयम ने फिल्म “द हॉन्टिड हाउस” में अभिनय किया है और वे अपनी फिल्म “द लास्ट हॉरर” की रिलीज का इंतजार कर रहीं थीं।

पुलिस के मुताबिक घटना से एक दिन पहले 30 अगस्त को सैयम ने अपनी बहन को बाजार सब्जी लेने भेजा था। रिया देहरादून में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन 22 जुलाई को वे मुंबई अपनी बहन के साथ रहने के लिए आई थीं और तब से यहीं थीं। दोनों के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
रिया के घर से जाने से पहले सैयम ने उसे गले से लगाया था और उससे कहा था कि वह उससे बहुत प्यार करती है। उसने रिया से कहा कि सब्जी लाकर वह खाना खा ले और सो जाए और उसे परेशान न करे क्योंकि वह सोने जा रही है। रिया बाजार से आई और देर रात तक टीवी देखती रही। इस बीच रिया ने सैयम के कमरे से फिल्म रॉकस्टार का गाना “तुम हो” की भी आवाज सुनी।

उसे लगा कि उसकी बहन सो गई है और उसका आईपॉड चालू रह गया है। वह आईपॉड बंद करने उसके कमरे में गई तो देखा कि सैयम ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली है। रिया ने तब पुलिस को बुलाया। पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री ने पीछे एक सुइसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है और यह भी कहा है कि उसकी मृत्यु के बाद किसी से सवाल न किए जाएं।

नोट में लिखा है कि वह आत्महत्या करना चाहती थीं और वे अपनी बहन से बहुत प्यार करती हैं। सैयम ने आईपैड से अपने जीमेल अकाउंट पर यह नोट ईमेल किया था। उधर सैयम की बहन का कहना है कि वह इतना बड़ा कदम कभी नहीं उठा सकती और उसे आत्महत्या करने पर उसके बॉयफ्रेंड ने ही मजबूर किया है।

रिया के मुताबिक सैयम का बॉयफ्रेंड जाने माने अभिनेता का बेटा है और उसे आए दिन प्रताडित करता था। वह उसे नजरअंदाज किया करता था जिस वजह से सैयम अपसेट रहती थी। रिया ने कहा,

“मेरी बहन अपने बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती थी लेकिन वह उसे नजरअंदाज करता था। उसकी मौत से पहले शाम को वह उससे मिलने भी गई थी। जब वह वापिस आई तो काफी डिप्रेस्ड लग रही थी। उसे हमेशा अपने बॉयफ्रेंड की चिंता रहती थी, लेकिन वह उसे सीरियसली नहीं लेता था। मुझे लगता है कि इस मीटिंग के ही दौरान जरूर कुछ ऎसा हुआ है जिससे सैयम ने ऎसा कदम उठाया।”

सैयम के फोन से आखिरी फोन भी उसके बॉयफ्रेंड को ही किया गया है। हालांकि रिया इस मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं करवाना चाहती। रिया ने कहा, “मैं अकेली रह गई हूं और अब मेरा कोई परिवार भी नहीं है। मैं सच जानती हूं लेकिन अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए लड़ नहीं सकती। अगर मैं उसके बॉयफ्रेंड का नाम लूंगी तो पुलिस मेरी बहन और मेरे ही खिलाफ सवाल उठाने शुरू कर देगी। इस सिस्टम से लड़न बहुत मुश्किल है और मैं यह अकेले नहीं कर सकती।”

उधर वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर अरूंधति राणे ने कहा, “सैयम उदास थी क्योंकि उसे काम नहीं मिल रहा था। उसके आत्महत्या करने के पीछे यही कारण हो सकता है। अब तक हमने उसके आईपैड सीज कर लिया है जिसमें उसका सुइसाइड लैटर है और उन्य सामान भी सीज किया है। शुरूआती जांच में इसे एक्सिडेंटल डेथ ही माना गया है। जांच अभी जारी है।”

Related Articles

1xBet : Comment maximiser vos gains grâce à l’application mobile en 2026

Dans le monde dynamique des casinos en ligne, l'application mobile de 1xBet se distingue comme un outil essentiel pour les parieurs qui souhaitent maximiser...

Онлайн казино бонустары 2026: ойыншылар қалай көп құнды аша алады

Онлайн казино әлемі жыл сайын жаңа ойыншыларды тартуға арналған көптеген бонустар мен ұсыныстармен ерекшеленеді. 2026 жылы ойыншылар үшін жаңа мүмкіндіктер мен бағалы ұсыныстар пайда...

BetScarab Casino mobile : jouez à vos jeux préférés en déplacement avec facilité

Bienvenue dans l'univers du BetScarab Casino, une plateforme en ligne captivante qui vous invite à explorer un large éventail de jeux depuis le confort...

Онлайн казинонун мобилдик тиркемеси: бир нече кадам менен жүктөп алуу

Онлайн казино оюндар дүйнөсүнө кирүү алардын мобилдик тиркемелери менен абдан жеңил болду. Оюнчулар оюндарды каалаган жеринен ойноп, реалдуу убакытта утуштарды таба алышат. Мисалы, оюнчулар...

Pinco Casino-da canlı dilerlə oyun: real vaxtda əyləncə

Onlayn kazino oyunları günümüzdə əyləncə və qazanc üçün geniş yayılmış bir seçimdir. Pinco casino, müasir texnologiyalar və geniş oyun seçimləri ilə öz müştərilərinə ən...

Как выбрать лучшие бонусы в пин ап кз казино: советы от boerse.kz

В мире азартных игр, онлайн-казино становятся все более популярными, и одним из самых ярких представителей этой сферы является Пин Ап казино Казахстан . Выбор...

Pinco Casino AZ-də idman mərcləri: uğurlu strategiyalar və bonus imkanları

İdman mərcləri və kazino oyunları, müasir əyləncə dünyasının mühüm hissəsidir. Pinco Casino, geniş seçmə imkanları və cazibədar bonuslarla oyunçulara unikal təcrübə təqdim edir. Bu...

Обзор Пин Ап КЗ Казино: какие предложения ждут игроков в 2026?

В 2026 году Пин Ап КЗ Казино продолжает привлекать игроков разнообразием предложений и возможностями для увлекательной игры. Это онлайн-казино предлагает как опытным азартным игрокам,...

Kazino rasmiy sayti: xavfsiz kirish, bonuslar va tez o’yin boshlash

Kazino o'yinlari bugungi kunda juda keng tarqalgan va onlayn kazino saytlari o'yinchilar uchun ko'plab imkoniyatlarni taqdim etadi. Bu saytlarda o'yinchilar xavfsiz va qulay sharoitlarda...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
144,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles