24.4 C
Indore
Saturday, March 15, 2025

अमां मियां… ये लखनऊ हैगा….!

खनऊ का भूगोल बदला। नवाबी तबियत बदली। और बदली नई पीढ़ी की तरबियत। बाकी इतिहास बदलने को सियासतदां काफी हैं। तसल्ली इत्ती सी कि कबाब औ शवाब के साथ आज भी बिरजू महराज के पांवों में बंधे घुंघरूओं का अदब से आदाब बजा लाना जारी है। औ मियां एक और खुशी ने पिछले दिनों लखनऊ के आंगन में आहिस्ता से अपना पांव धरा। ये और बात है कि मिलावटी लखनउवों ने उसका इस्तकबाल नहीं किया। जी हां! लखनऊ के लख्तेजिगर जानेआलम नवाब वाजिद अली शाह की पर-पर पोती मंजि़लात बेगम कोलकात से लखनऊ तशरीफ लाईं थीं। लखनऊ की बेटी खाने-पकाने के मेले में अपना हुनर दिखाने आई थी।

mosque-in-the-bada-imam-bada-lucknowमंजि़लात बेगम को उनके घरवाले और करीबी दोस्त मांज़ी जैसे छोटे नाम से पुकारते हैं। वे नवाब वाजिद अली शाह के बड़े साहबजादे ब्रिजिस क़दर के पोते मो0 कोकब की बेटी हैं। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से कानून की तालीमयाफ्ता हैं, कोलकाता में अपने खाविंद और दो बच्चों के साथ रहती हैं। वे शाही दस्तरख्वान पर चुने जा चुके लज़ीज खानों को आम आदमी की रसोइ्र तक पहुंचाने के काम को मेलों-हाट और ‘फूड फन’ के जरिये सरअंजाम दे रही हैं। इसी सिलसिले में लखनऊ आईं बेगम साहिबा अपनी पर-पर दादी बेगम हजरतमहल के नक्शेकदम पर चलते हुए लज्जतदार शाही खाना पकाने का हुनर दिखा गईं। बिरसे में मिली पाक कला में बिरयानी और रसेला (मीठा गोश्त) के लिए कोलकाता में उन्हें खासी शोहरत हासिल है। उनका कहना है, ‘अवधी दस्तरख्वान पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन लोगों में लखनवी खाने की निस्बत भ्रम है कि वह बेहद गरिष्ठ होता है। जबकि ऐसा नहीं है, रूमाली रोटी, कोरमा, चपाती-सालन, बिरयानी, कबाब अपनी नफासत के साथ अपने चुनिंदा मसालों और पकाने की खूबियों की वजह से जल्दी पचते हैं।’

वहीं हैदराबादी बिरयानी काफी गरिष्ठ होती है। लखनऊ और कोलकाता की बिरयानी के फर्क के पीछे एक तकलीफदेह किस्सा बयान करते हुए कह गयीं, ‘बेशक कोलकाता की बिरयानी लखनऊ की नकल है, लेकिन उसमें आलू पड़ता है। दरअसल जब नवाब वाजिद अली शाह यानी मेरे पर-पर दादा हुजूर को देश निकाला देकर अवध से कोलकाता लाया गया और उन्हें मटियाबुर्ज में रखा गया, तब अंग्रेज हुक्मरानों ने उनके लिये हर महीने खर्च की एक निश्चित रकम तय कर दी। पेंशन में मिलनेवाली रकम इतनी कम थी कि उससे मय नौकर-चाकर के गुजारा बमुश्किल हो पाता था। इसलिए खानसामा ने महंगे गोश्त की जगह बिरयानी में आलू डालना शुरू किया। उस दौर में आलू से लोगों की नई-नई पहचान हुई थी और उसे सब्जी में इस्तेमाल किया जाता था। इस तरह नवाब साहब की इज्जत बरकरार रही और बिरयानी की लज्जत भी।’

मंजिलात का कहना था, ‘जो तरकीब और तरतीब लखनऊ में खाना पकाने की रही है उसमें धीमी आंच को तरजीह दी जाती है। बिरयानी, कबाब, गलावटी कबाब, नाहरी, या सादे चावल ही क्यों न हो, चूल्हे की धीमी आंच पर बेहद स्वादिष्ट पकते हैं।’ उन्होंने खाना पकाना अपनी कमसिन उम्र में ही अपनी दादी व मां से सीखा था। विरासत में मिले हुनर को उन्होंने अपनी बहू के हाथों का कमाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

नवाब वाजिद अली शाह के साथ जब अयाश, स्त्री प्रेमी, नचनिया जैसे आरोप जोड़े जाते हैं तो उन्हें बेहद बुरा लगता है। पर-पर दादा हुजूर कला और संस्कृति प्रेमी थे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत व नृत्य को खासा बढ़ावा और महत्व दिया। वे अवध के और नवाबों से कहीं अधिक उदार व धर्म निरपेक्ष थे।

उनको बदनाम करने की गरज से अंग्रेजों ने उनके बरखिलाफ तमाम अफवाहें फैलाई थीं, मगर आज लोग असलियत से वाकिफ हैं। मेरे दादा ने नवाब साहब के अवाम के तईं फिक्रमंद होने का एक सच्चा किस्सा मुझे बचपन में सुनाया था, ‘एक बार दसवीं मोहर्रम और होली एक ही दिन पड़ गये। नवाब साहब ताजिया दफनाने शहर में निकले तो उन्होंने देखा लखनऊ के वाशिन्दे होली का रंग न उड़ाकर ताजियादारी के शोक में डूबे हैं। उन्होंने हालात के बारे में पता लगाया और जब उन्हें पता लगा कि होली क्यों नहीं खेली जा रही है, तो वे ताजिया दफनाकर अपनी अवाम के बीच लौटे और सबके साथ होली खेली। उनका अपनी अवाम से लगाव और लोगों को उनसे मोहब्बत की मिसाल में आज भी लखनऊ मगन है।

‘मगर बेटी बचाओं का नारा-जयकारा लगाने वालों ने लखनऊ की बेटी को सर-आंखों पे बिठाना तो दूर… भर नजर देखना भी गंवारा नहीं किया।’ ये रवायत तो लखनऊ की कभी नहीं थी। गोया लखनऊ की तहजीब गर्दिश में है! ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है, अमां मियां ये लखनऊ हैगा…!

लेखक :- -राम प्रकाश वरमा

Related Articles

Каким образом подобрать автомат и играть в казино без регистрации

Онлайн-казино привлекает интерес игроков вследствие разнообразию аттракционов на единой платформе и шансу ставить деньги, находясь дома или в любой другой локации. На онлайн-платформе есть...

Регламент игры в карточную игру и очко в интернете в казино азино777.

Наряду с барабанными машинами фактически каждые игровые сайты представляют категорию, где собраны воедино карты, разновидности рулетки, дайсы и так далее. Сыграть в этих играх...

Değiştirilmiş kumar emülatörler kumarhanede 7 slots çevrimiçi

Kumar portal 7 slot gelişmiş son derece uzmanlaşmış bir şirket,yazılım üretimi niş çevrimiçi oyun bir yıl değil.Web-kumarhanesi oyun hizmetlerini uygularAçıktemel belge,tanınmış bir düzenleyici kurumdan...

Kurallar nelerdir? oyun oturumlarını başlat poker çevrimiçi oyun web projesi hakkında AbeBet giris

Poker dır en çoklarından biri vermek kart formatı stratejileri oyun sektöründe. Bugün poker oynuyorlarNasıltaze pişmiş bahisçiler, Vedaha deneyimli poker oyuncularıİleoldukça büyük bütçeler. İnternet sayesinde...

Plinko-glücksspiel » Online-plinko-casino Für Echtes Geld

Spaß Und Gewinne ErlebenContentKann Man Wirklich Durch Spielen Geld Verdienen? Wo Kann Ich Kostenlos Plinko Spielen? Plinko Im Online Gambling Establishment Spielen: AnleitungPlinko Glück...

Casino Bonuslarý ve Deneme Bonusu: Neden Mostbet Casino Sitesi?

Bonussuz yatýrým imkâný tanýyan kumarhaneler, üyelere maddi kayýp yaþamadan oynama fýrsatý tanýyarak oyuncular için önemli bir fýrsat sunar. Mostbet casino kumarhane platformu, kayýt olanlara...

Najlepsze Polskie Kasyna On-line: Ranking Polskich Kasyn Online 2025

Monopoly Live Kultowa Planszówka Jako Teleturniej W Kasynie Mhh ŻywoContentCotygodniowe Lub Miesięczne Darmowe SpinyJak Założyć Konto W Kasynie Fezbet? ✅ Rank KasynJak Zacząć Grę...

Mostbet İncelemesi 2024 » Spor Bahisleri, Giriş & Oyunlar

Slot Makinesi Oyunları Için Bahisçi Ve Kumarhane"ContentMostbet CasinoMostbet Mobil UygulamasıMostbet’te Kayıt SüreciMostbet’te Bahis ÇeşitleriMostbet Mobil Uygulaması Ile KayıtBir Yanıt Yazın Yanıtı Iptal EtMostbet Spor...

Casino Zonder Cruks 2025: Online Gokken Zonder Cruks

Beste On Line Casino Zonder Cruks 2025: Veilig Gokken Zonder CruksContentNederlandse Casino’s Vallen Soms Wat TegenCashback BonusHet Laatste Casino NieuwsGokken Bij Een Casino Zonder...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
138,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles