28.5 C
Indore
Friday, April 26, 2024

Weather Report: पहाड़ों पर बर्फबारी, एमपी में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

नई दिल्ली : उत्तर भारत के अधिकतर शहर शीत लहर (Cold Wave) की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) ने सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी राज्यों में ठंड जो सितम ढा रही है, उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है।

उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट के साथ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी होगी, मैदानों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3. 4 डिग्री रहा। वहीं इसने 10 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। दिसंबर के आखिर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

एमपी में कड़ाके की ठंड, दतिया में 3 डिग्री तक पहुंचा पारा

मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दतिया में तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है।भोपाल मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के मुताबिक मध्य प्रदेश के 23 वेदर स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। इनमें से छह वेदर स्टेशन ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

एक हफ्ते तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, एक हफ्ते बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह उत्तर भारत में रात का तापमान (Temperature) सामान्य से नीचे बना रहेगा। विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

पंजाब-हरियाणा और यूपी में शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर (Cold Wave) बढ़ जाएगी। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शीतलहर सोमवार तक जारी रह सकती है। अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ पंजाब-हरियाणा शीतलहर की चपेट में हैं।

जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा घाटी का तापमान

श्रीनगर और गुलमर्ग समेत कश्मीर घाटी के कई शहरों में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 21-22 दिसंबर को घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।वहीं, शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles