27.1 C
Indore
Tuesday, March 19, 2024

फतेहपुर : भाजपा प्रत्याशी घोषित न होने से स्पष्ट नहीं हो पा रही स्थिति

फतेहपुर:  लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनैतिक दल विचार-मंथन कर प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगे हुए हैं। सपा-बसपा गठबंधन की ओर से सबसे पहले फतेहपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी थी। इसके बाद राष्ट्रीय दल कांग्रेस द्वारा भी अपने प्रत्याशी की घोषणा की गयी। लेकिन भाजपा द्वारा अब तक प्रत्याशी की घोषणा न किये जाने से सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। लोगों को भाजपा प्रत्याशी के मैदान में आने का बेसब्री से इंतजार है। उधर गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशी जोर-शोर से जनता के बीच जाकर अपनी-अपनी उपलब्धियां गिनाने का काम कर रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा आसन्न लोकसभा चुनाव की तिथियां चरणवार घोषित कर दी गयी हैं। तिथियों की घोषणा होते ही सभी राजनैतिक दलों के बीच हलचलें भी तेज हो गयी हैं। सपा-बसपा गठबंधन ने फतेहपुर संसदीय क्षेत्र से पहले ही अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। प्रत्याशी घोषणा करने में इस बार दूसरे नम्बर पर कांग्रेस पार्टी रही। जबकि पिछले चुनावों को देखा जाये तो कांग्रेस द्वारा सबसे बाद में ही प्रत्याशी की घोषणा की जाती थी। जिससे घोषित प्रत्याशी को प्रचार का अधिक समय नहीं मिल पाता था। इस बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने इस बार प्रत्याशियों की घोषणा समय से पहले कर दी है। प्रत्याशी घोषणा करने में इस बार भाजपा फिसड्डी साबित हुयी। अभी तक लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है। सबसे अधिक दावेदारों की संख्या भी इसी दल में है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विचार-मंथन जोरों पर किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का इस बार इस संसदीय सीट से टिकट कटना भी तय है। इनके स्थान पर किसी अन्य नेता पर पार्टी दांव लगाने के मूड में है। बहरहाल जनता को भाजपा प्रत्याशी के मैदान में आने का बेसब्री से इंतजार है। उधर गठबंधन व कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी लगातार बूथ सम्मेलनों का आयोजन कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी-जान से जुटने का आहवान कर रहे हैं। वहीं गांव-गांव जाकर लोगों को अपनी-अपनी उपलब्धियां गिनाने का भी काम कर रहे हैं।

बताते चलें कि सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा व कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद राकेश सचान मैदान में डटे हैं। इसके अलावा राजनैतिक गलियारों में अभी और भी हलचल तेज होने की संभावना है। क्योंकि सभी दलों में टिकट मांगने वालों की संख्या अधिक थी। लेकिन टिकट तो किसी एक नेता को ही मिलना है। इस पर बागी नेता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ सकते हैं। इनके मैदान में आने से दलीय प्रत्याशियों की धड़कने बढ़नी स्वाभाविक है। एक अनुमान के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव में लगभग एक दर्जन प्रत्याशी मैदान में होंगे।

@ शीबू खान

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles