35.3 C
Indore
Friday, April 19, 2024

भारत जोड़ो यात्रा के बीच अब महाराष्ट्र में लगेगा कांग्रेस को झटका

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण क्या कांग्रेस छोड़ने वाले हैं? राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा के बीच महाराष्ट्र में ये कयास लग रहे हैं। इसकी वजह अशोक चव्हाण का भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के प्रति नरम रवैया है। इसके अलावा एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से उन्हें मिले रिटर्न गिफ्ट ने भी दावों को तेजी दी है। एक तरफ उद्धव ठाकरे सरकार के दौर की परियोजनाओं को महाराष्ट्र में रद्द किया जा रहा है तो वहीं अशोक चव्हाण के निर्वाचन क्षेत्र में एक अहम योजना को मंजूरी दी गई है। चव्हाण के भोकर विधानसभा क्षेत्र में वाटर ग्रिड योजना को मंजूरी मिल गई है। शिंदे सरकार ने भोकर के 183 गांवों में पानी पहुंचाने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह 728 करोड़ रुपये की योजना है और इसके लिए 10 दिन पहले टेंडर निकाला गया है।इसे लेकर महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर एकनाथ शिंदे सरकार उन पर इतनी मेहरबान क्यों है। वह भी ऐसे वक्त में जब उसकी ओर से कई योजनाओं पर ब्रेक लगाया गया है। कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण कांग्रेस हाईकमान से नाखुश हैं और वह पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने भी बीते कुछ दिनों में इस तरह के बयान दिए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चव्हाण की भगवा दल में एंट्री हो सकती है। इसके पीछे जून में हुए विधान परिषद चुनाव को भी एक वजह माना जा रहा है।
विधानपरिषद चुनाव में भी कांग्रेस को लगा था झटका
जून में हुए विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस विधायकों की राय बंटी हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि हंडोरे की जीत पक्की मानी जा रही थी। उन्हें कांग्रेस विधायकों के पहली वरीयता के वोट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन हुआ ठीक इसके विपरीत। हंडोरे को अपेक्षित वोट नहीं मिले। हालांकि कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार भाई जगताप जीत गए थे। उस दौरान कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग की काफी चर्चा हुई थी और पार्टी को इस मामले में किरकिरी झेलनी पड़ी थी।
एकनाथ शिंदे को विश्वास मत प्रस्ताव में की थी मदद
बता दें कि जून में राज्यसभा और विधान परिषद के चुनावों में महा विकास अघाड़ी सरकार को करारा झटका लगा था। दोनों चुनावों में भाजपा ने अपर्याप्त वोटों के बावजूद अधिक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा और अपने कैंडिडेट्स को जीत दिलाने में सफल रही। इसकी वजग कांग्रेस के विधायकों की क्रॉस वोटिंग थी। इन दो झटकों के बाद ही अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा की मदद से सरकार बनाई। सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। इसके अलावा जब विश्वास प्रस्ताव पर मतदान हो रहा था तब कांग्रेस के 10 विधायक सदन से गायब थे। वे देर से पहुंचे थे, जिनमें अशोक चव्हाण भी शामिल थे।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles