17.3 C
Indore
Saturday, December 2, 2023

साहेब बंदगी एक दूसरे को सम्मान देने की एक पवित्र अभिवादन संस्कृति – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

साहेब बंदगी एक दूसरे को सम्मान देने की एक पवित्र अभिवादन संस्कृति

मुख्यमंत्री कबीरपंथ के संत समागम मेला में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने कबीरपंथ मेला स्थल के समुचित विकास और संत-साधु के विश्राम भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए सहित की अनेक घोषणाएं

मुख्यमंत्री कबीरपंथ के संत समागम मेला में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में पंथ श्री हुजुर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीरपंथ के संत समागम मेला में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने साहेब बंदगी की जयघोष के साथ कबीरपंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनि नाम साहब से आर्शीवाद प्राप्त किया और भव्य आयोजन के लिए पूरे आयोजन समिति और कबीरपंथ के अनुयायियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहेब बंदगी मानव से मानवता तक और एक दूसरे को सह-सम्मान करने तथा अभिवादन करने की पवित्र संस्कृति है। इस संस्कृति की महत्ता एवं ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कबीरपंथ आयोजन स्थल में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बने 3 विभिन्न नवीन कार्याे का लोकार्पण किया। इनमें पहंुच मार्ग निर्माण कार्य लागत 50 लाख रूपए, भवन निर्माण कार्य लागत 50 लाख रूपए और आहता निर्माण कार्य लागत 50 लाख रूपए शामिल है। मुख्यमंत्री ने कबीरपंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनि नाम साहब के आग्रह पर मेला स्थल के समुचित विकास और संत-साधु के विश्राम भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम नेवसा में उप-स्वास्थ्य खोलने और कबीरपंथ ग्राम बघुली पहंुच मार्ग का चौड़ीकरण, नवीनीकरण तथा पुल-पुलिया और रपटा निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कबीरपंथ की महत्ता और ख्याति को बढ़ाते हुए धर्मनगरी ग्राम दामाखेड़ा में 22 करोड़ की लागत से विशाल कबीर सरोवर के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण को शीघ्र मूर्त रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, ऋण माफी सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनानंे वाले गोधन न्याय योजना और रीपा सहित महत्वाकांक्षी सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया। मंच पर गुरू गोस्वामी डॉ. भानुप्रताप साहेब, संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल बंजारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़, कलेक्टर श्री जितेन्द्र शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला उपस्थित थे।
कबीरपंथ ने सर्व मानव समाज को एक दूसरे को जोड़ने का मार्ग दिखाया-श्री प्रकाश मुनि नाम साहब
कबीरपंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीर पंथ कोई धर्म या जाति नहीं, बल्कि सत्गुरु कबीर साहेब द्वारा दिखाया हुआ एक मार्ग है। इस मार्ग पर चलकर हर धर्म, जाति और मजहब का व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने अपने अनुयायियों को सदाचार और सत्य का मार्ग दिखाते हुए साहेब बंदगी अभिवादन का मूल स्वरूप एवं संदेश दिया। गुरू श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीरपंथ के लोग जब भी अपनों से मिलते है तो उन्हे सच्ची भाव और सम्मान से साहेब बंदगी से अभिवादन किया जाता है। साहेब बंदगी का मूल अर्थ मानव और मानवता के अंदर घट-घट में बसे परमात्मा को महसूस करते हुए उन्हें पूरे आदर और सम्मान से साहेब बंदगी से अभिवादन किया जाता है। कबीरपंथ में ऐसी मान्यता है कि हर व्यक्ति के अंदर ईश्वर और परमात्मा का वास है , उसी को सम्मान देते हुए साहेब बंदगी कहते है। उन्होंने कहा है कि कबीरपंथ ने सर्व मानव समाज को एक-दूसरे को जोड़ने का एक सदाचार और सत्य का मार्ग दिखाया है। इस पंथ में जाति, धर्म, संप्रदाय की कोई बंधन नहीं है। यहां सभी धर्माे को मानने वाले लोग कबीर के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन को उचाई दे रहे हैं।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
134,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles