38.1 C
Indore
Tuesday, April 14, 2026

इंदौर में 173 नए मरीज मिले

फाइल फोटो

इंदौर : शहर में कोरोना के नए स्ट्रेन (यूके कोविड स्ट्रेन) के 6 मरीज मिलने के बाद टेंशन बढ़ गया है। तीन दिन में यदि संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई तो नाइट कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। इसी बीच शुक्रवार देर रात फिर से 173 नए संक्रमित सामने आए हैं। मार्च के पांच दिनों की बात करें तो शहर में 801 नए संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण को देखते हुए अब शहर में एक बार फिर से सख्ती शुरू हो गई है। रोको-टोको अभियान शुरू करने के साथ ही कलेक्टर ने भीड़ वाले सभी आयोजनों की अनुमति निरस्त कर दी है।

कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी एसडीएम को आदेश दिए कि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जारी की गई सामूहिक आयोजनों की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएं। प्रशासन ने एहतियातन रूप से यह कदम उठाया है। कोरोना के मामले लगातार 100 से अधिक आने पर प्रशासन के द्वारा सख्ती की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजन की अनुमति निरस्त की गई हैं। संक्रमण के मामले कम होने के बाद मेले, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन शुरू हो गए थे। ऐसे आयोजनों में संक्रमण फैलने की आशंका प्रबल होती है। इसी को देखते हुए अनुमति या निरस्त कर दी गई हैं। प्रशासन से बगैर मंजूरी लिए अब इस तरह के आयोजन नहीं हो पाएंगे। वहीं, शादी व अन्य जरूरी सामाजिक कार्यक्रम गाइड लाइन के अनुसार गार्डन या हॉल की क्षमता से आधे लोगों में करना होंगे।

सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 55 केंद्र बनाए गए थे। इनमें एक केंद्र पर 232 ने पहला डोज लगवाने की सुविधा दी गई थी। अन्य 54 सकेंद्रों पर दूसरा व बुजुर्गों व कोमार्बिडिटी वालों को वैक्सीन लगाए गए। इनमें 482 ने दूसरा डोज लगवाया। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 5 हज़ार 82 बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। 45 से 60 साल तक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 994 लोगों ने भी टीका लगवाया।

रोको-टोको अभियान फिर से शुरू
मुख्यमंत्री के आह्वान पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशभर में ‘एक मास्क, अनेक जिंदगी’ अभियान के अंतर्गत रोको-टोको अभियान फिर से शुरू किया गया है। इसके तहत संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।शुक्रवार को सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त व निगम प्रशासक डाॅ. पवनकुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा राजबाड़ा क्षेत्र में लोगों को कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन करने व अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के संबंध में जागरूक किया गया। मास्क लगाने की शपथ दिलाई गई। लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की अपील करते हुए जिनके द्वारा मास्क पहना गया था, उन्हें गुलाब दिया गया। जिन्होंने मास्क नहीं पहना था, उनको मास्क दिया गया।

लगातार पांचवें दिन आंकड़ा 150 के पार
जिले में लगातार पांचवें दिन डेढ़ सौ के पार नए संक्रमित आए हैं। देर रात 173 नए पाॅजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही एक्टिव मरीजाें की संख्या बढ़कर 1378 हाे गए हैं। ण्मा़र्च के 5 दिनों में 801 और पिछले 8 दिनों में 1220 पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक 60559 संक्रमित में से 58248 ठीक हाेकर अपने घर लाैट गए हैं। वहीं, 933 की जान जा चुकी है। देर रात 1828 टेस्ट में से 1631 की रिपाेर्ट निगेटिव आई। 24 रिपीट पाॅजिटिव रहे। जिले में अब तक कुल 8 लाख 43 हजार 198 टेस्ट हो चुके हैं।

यह है नया स्ट्रेन

यूके के इस नए वायरस को बी.1.1.7 नाम से भी जाना जाता है। दुनिया में इसके कई म्यूटेशन देखे गए हैं। पहली बार दिसंबर 2020 में यूएस में देखा गया था। जनवरी 2021 में यूके के वैज्ञानिकों ने इसके बारे में रिपोर्ट किया था।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles