27.6 C
Indore
Tuesday, March 17, 2026

यूपी चुनावः चौथे चरण में 3 बजे तक 50.26 प्रतिशत मतदान

लखनऊ: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को 12 जिलों की 53 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 3 बजे तक 50.26 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

सुबह 3 बजे तक की बात करें तो इलाहाबाद में 46.96 प्रतिशत, बांदा में 52.40 प्रतिशत, चित्रकूट में 53.11 प्रतिशत, फतेपुर में 49.08 प्रतिशत, हमीरपुर में 56 प्रतिशत, जालौन में 46.77 प्रतिशत, झांसी में 54.47 प्रतिशत, कौशांबी में 51 प्रतिशत, ललितपुर में 57 प्रतिशत, महोबा में 55.25 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 47.04 प्रतिशत और रायबरेली में 52.16 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

मतदान शुरू होते ही महोबा में बसपा और सपा समर्थकों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की खबर है जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।

इलाहाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी का चुनाव चिन्ह लगा रखा था।

चौथे चरण में 1.84 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 680 प्रत्याशियों के भाग्यविधाता की भूमिका निभाएंगे। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में चौथे चरण वाले क्षेत्र में 60.2 फीसद मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि चौथे चरण में भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई हैं। इनके अलावा सुरक्षा ड्यूटी में राज्य का पुलिस बल व होमगार्ड भी लगाये गए हैं।

चौथे चरण में 12,492 मतदान केंद्रों के 19,487 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 2321 मतदान केंद्र और 3609 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किये गए हैं जिन पर सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों को खास चौकसी बरतने के निर्देश दिये गए हैं।

मतदान की दृष्टि से 1817 अति संवेदनशील मजरों को भी चिह्नित किया गया है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने चौथे चरण में 1308 बूथों पर डिजिटल कैमरे, 991 बूथों पर वीडियो कैमरे लगवाने के साथ 2079 बूथों पर मतदान की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है।

निर्वाचन आयोग ने इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण और झांसी नगर विधानसभा क्षेत्रों में 1,759 वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों की व्यवस्था की है।

वीवीपैट मशीनों के जरिये इन विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर वोटर यह देख सकेंगे कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में उन्होंने जिस उम्मीदवार के नाम के सामने लगा बटन दबाया है, उनका वोट उसी प्रत्याशी को मिला है।

सबसे ज्यादा वोटर ललितपुर क्षेत्र में
तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें से सर्वाधिक 4,53,162 वोटर ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। फतेहपुर की अयाहशाह सीट पर सबसे कम 2,60,439 मतदाता हैं।

इलाहाबाद उत्तर में सर्वाधिक प्रत्याशी
चौथे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें सर्वाधिक 26 प्रत्याशी इलाहाबाद उत्तर सीट पर हैं। वहीं फतेहपुर की खागा, प्रतापगढ़ की कुंडा और कौशांबी की मंझनपुर सीट पर सबसे कम छह उम्मीदवार हैं।

चौथे चरण में सियासत के जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें अखिलेश सरकार के स्टांप व पंजीयन मंत्री रघुराज प्रताप सिंह कुंडा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शिवाकांत ओझा रानीगंज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर नरैनी से चुनाव मैदान में हैं।

मायावती सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज मंझनपुर तो खेलकूद मंत्री रहे अयोध्या प्रसाद पाल अब बसपा छोड़ बतौर सपा प्रत्याशी अयाहशाह सीट पर इसी चरण में ताल ठोंक रहे हैं।

कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री विवेक सिंह के भाग्य का फैसला चौथे चरण में होना है। कुछ दिग्गज ऐसे भी हैं जो भले मैदान में नही हैं लेकिन उनके पुत्र-पुत्रियों के चुनाव लड़ने के कारण उनकी साख दांव पर लगी है।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles