30.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

एक और आप विधायक पर महिला से छेड़खानी का आरोप

kejriwalनई दिल्ली- आम आदमी पार्टी के विधायकों का छेड़खानी के मामले में फंसने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिनेश मोहनिया के बाद अब देवली इलाके से आप विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने छेड़खानी और बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का आरोप है कि दो जून की रात पानी न आने की समस्या की शिकायत करने वो ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस गईं थीं। ऑफिस पर विधायक प्रकाश अपने साथियों के साथ पहुंच गए और महिला के साथ बदसलुकी शुरु कर दी।

महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गलत बर्ताव भी किया गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत ग्रेटर कैलाश थाने में दर्ज की गई है।

हालांकि विधायक प्रकाश झारवाल ने सफाई में कहा है कि राजनीतिक साजिश के तहत बीजेपी ने उन्हें फंसाने के लिए ये षड़यंत्र रचा है।

ग्रेटर कैलाश थाने में एफआईआर दर्ज
पीड़ित महिला ओम लता गिल के मुताबिक मामला बीते 2 जून का है, लेकिन उन्होंने इस बाबत कुछ दिन बाद उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया। पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ 6 जुलाई को आई.पी.सी. की धारा 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

बता दें कि प्रकाश झारवाल देवली विधानसभा से विधायक हैं। इलाके के लोगों की शिकायत है कि पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

सांसद विधूड़ी ने आप पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी करार दिया
वहीं, अब इलाके के सांसद ने भी दिल्ली सरकार के विधायक को आड़े हाथ लिया है। साऊथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने भी आम आदमी पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी करार दिया है। सासंद का आरोप है कि आप के विधायक जनता के साथ हमेशा गलत व्यवहार करते हैं जिसके चलते आए दिन ये कानूनी शिकंजे में फंसते जा रहे हैं।

इलाके में पानी की समस्या से परेशान लोग
इलाके में पानी की गंभीर समस्या है। जब मीडिया की टीम पीड़ित महिला के घर पहुंची तो आसपास के लोगों ने मीडिया के कैमरों के सामने पानी की किल्लत की बात तो बताई ही साथ ही देवली इलाके में खुलेआम टैंकर माफियाओं का चल रहे कारोबार के बारे में भी बताया। लोगों का कहना है कि मुफ्त पानी की तो बात दूर है यहां तो एक ड्रम पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है।
अब तक 8 AAP विधायक गिरफ़्तार

जून 2016:
संगम विहार विधायक दिनेश मोहनिया
मोहनिया पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

मई 2016
हरिनगर विधायक जगदीप सिंह
जगदीप पर ज़मीन विवाद में मारपीट का आरोप

जनवरी 2016
विकासपुरी विधायक महिंदर यादव
महिंदर पर दंगा फैलाने, शांतिभंग करने का आरोप

नवंबर 2015
मॉडल टाउन विधायक अखिलेश त्रिपाठी
अखिलेश त्रिपाठी पर दंगा फैलाने का आरोप

सितंबर 2015
मालवीय नगर विधायक सोमनाथ भारती
सोमनाथ पर घरेलु हिंसा, हत्या का कोशिश का आरोप

अगस्त 2015
दिल्ली कैंट विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह
सुरेंद्र सिंह पर दलित कर्मचारी से मारपीट का आरोप

जुलाई 2015
कोंडली विधायक मनोज कुमार
मनोज कुमार पर ज़मीन के फ़र्ज़ीवाड़े का आरोप

जून 2015
त्रिनगर विधायक जितेंद्र सिंह तोमर
जितेंद्र सिंह तोमर पर फ़र्ज़ी डिग्री का आरोप

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles