39.2 C
Indore
Thursday, April 18, 2024

विधायक अलका लांबा ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। कई महीनों से अलका लांबा पार्टी से नाराज चल रही थीं। अलका लांबा ने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अलका लांबा के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। तमाम अटकलों के बीच शुक्रवार को अलका लांबा ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी।

अलका लांबा वर्तमान में दिल्ली की चांदनी चौक सीट से विधायक हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। अलका लांबा ने लिखा, ‘आप आदमी पार्टी को गुड बॉय कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का वक्त आ गया है।’ उन्होंने ट्वीट में सभी का आभार व्यक्त किया है। कुछ दिनों पहले सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के बाद कयास लगाने जाने लगे हैं कि क्या अलका लांबा फिर से कांग्रेस में वापस जाएंगी। हालांकि, इसपर अभी अलका की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अलका लांबा तब सुर्खियों में आईं थी, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के खिलाफ जाने के आरोप में उनसे इस्तीफा मांग लिया था।

आम आदमी पार्टी में आने से पहले अलका करीब 20 सालों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहीं। दिसंबर 2014 में राहुल गांधी के ऊपर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अलका ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 2015 के विधानसभा चुनावों में चांदनी चौक सीट से भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता को हराकर अलका लांबा आप की विधायक बनीं। अलका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज से एमएससी व एमएड की पढ़ाई की है। साल 1995-96 में उन्हें कॉलेज की बेस्ट एथलीट के पद से भी नवाजा गया था।

अलका लांबा ने साल 1994 में सियासत की दुनिया में कदम रखा था। साल 1997 में अलका लांबा कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर सुर्खियों में आईं।

अलका लांबा का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। साल 2012 में गुवाहाटी में हुए रेप के एक मामले में अलका लांबा के ऊपर पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगा। सितंबर 2014 में अलका लांबा और आप के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर विवाद छिड़ गया। इस पोस्ट में अलका लांबा के ऊपर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया था। अलका लांबा ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles