32.1 C
Indore
Friday, April 26, 2024

अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार CM पद की शपथ ली, जानें सभी मंत्रियों के बारे में

दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ तीसरी बार शपथ ली। ख़ास बात ये है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में किसी दूसरे राज्य के मख्यमंत्री या दूसरी पार्टी के नेताओं को बुलाने के बजाय दिल्ली के निर्माता के नाम से कई वर्गों के 50 मेहमानों को आमंत्रित किया था।

नई दिल्लीः आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्री पद की शपथ दिलाई। पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली।

दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ तीसरी बार शपथ ली। ख़ास बात ये है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में किसी दूसरे राज्य के मख्यमंत्री या दूसरी पार्टी के नेताओं को बुलाने के बजाय दिल्ली के निर्माता के नाम से कई वर्गों के 50 मेहमानों को आमंत्रित किया था। केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजैन्द्र पाल गौतम शामिल हैं। ये सभी पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं।

मनीष सिसोदिया:
5 जनवरी 1972 को जन्मे मनीष सिसोदिया ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। समाचार चैनलों में काम करने के बाद सिसोदिया ने ‘कबीर’ NGO से एक्टिविज्म के क्षेत्र में क़दम रखा। ‘परिवर्तन’ नाम के NGO के साथ भी काम किया। सूचना अधिकार के अभियान का हिस्सा बने और उन 9 लोगों में शामिल हुए जिन्होंने RTI का मसौदा तैयार किया। मनीष सिसोदिया ने साल 2006 में केजरीवाल के साथ ‘पब्लिक कॉज़ रिसर्च फाउंडेशन’ बनाया। 2011 में जनलोकपाल बिल आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और इसके बाद 2012 में राजनीतिक सफर की शुरआत हुई। अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी का गठन किया। 2013 में पटपड़गंज में पहली बार विधायक बने। 2015 में दूसरी बार पटपड़गंज से जीते, अरविंद केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी निभाई। मनीष सिसोदिया साल 2016 में 100 सबसे प्रभावशाली भारतीय में भी शामिल हो चुके हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतरीन काम करने के लिए उन्हें 2019 में चैंपियन चेंज अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है और अब वह तीसरी बार केजरीवाल सरकार में नंबर 2 की पोजिशन संभालने जा रहे हैं।

सत्येंद्र जैन:
पेशे से आर्किटेक्ट सत्येंद्र जैन का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत में साल 1964 में हुआ था. सत्येंद्र उन खास लोगों में शुमार थे, जिन्होंने अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। 2013 में शकूर बस्ती से चुनाव लड़े और मंत्री बने। 2015 में दोबारा चुनाव जीते और स्वास्थ्य समेत कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। सत्येंद्र जैन ने मोहल्ला क्लीनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई। अपने कार्यकाल के दौरान सत्येंद्र जैन कई विवादों में भी घिरे रहे। बेटी को मोहल्ला क्लीनिक में सलाहकार बनाने पर विवाद हुआ था। इस मामले की जांच CBI को दी गई। इसके अलावा PWD में नियुक्ति को लेकर भी आरोप लगे और सीबीआई के छापे भी पड़े। इसके अलावा साल 2018 में अवैध आय के मामले में ED ने पूछताछ भी की थी। अब तीसरी बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं।

गोपाल राय:
गोपाल राय का जन्म 1975 में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुआ था। लखनऊ में छात्र राजनीति से जुड़े और 1992 में AISA के सदस्य बने। गोपाल राय की गिनती आप के संस्थापक सदस्यों में होती है। 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर बाबरपुर से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इसके बाद 2014 में ‘मैं भी आम आदमी’ कैंपेनिंग की शुरुआत की। 2015 में दोबारा चुनाव लड़ा और बाबरपुर से जीत दर्ज की। केजरीवाल कैबिनेट में उन्हें परिवहन और श्रम मंत्रालय सौंपे गए. गोपाल राय तीसरी बार शपथ ली।
इमरान हुसैन:
केजरीवाल के करिबियों में गिने जाने वाले इमरान हुसैन का जन्म 1981 में दिल्ली में हुआ था। इमरान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई की और 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर बल्लीमारान से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2015 में इमरान हुसैन ने केजरीवाल कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति मंत्री का पद संभाला। 2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज की और मंत्रिमंडल में अपनी जगह बरकरार रखी।

कैलाश गहलोत:
1974 में दिल्ली में जन्में अरविंद केजरीवाल पेश से वकील हैं। 2005-07 में हाइकोर्ट बार एशोसिएशन के सदस्य भी चुने जा चुके हैं। 2015 में नजफगढ़ से चुनाव जीते थे। केजरीवाल सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाले।

राजेन्द्र पाल गौतम:
राजेंद्र पाल गौतम का जन्म दिल्ली में 1968 में हुआ था। राजेंद्र पेश से वकील हैं और डीयू से कानून की पढ़ाई की है। राजेंद्र AAP नेशनल एग़्जिक्यूटिव के सदस्य हैं। 2015 में सीमापुरी से चुनाव जीता था और केजरीवाल सरकार में मंत्री बने थे। 2020 में उन्होंने एक बार फिर जीत दर्ज की और केजरीवाल कैबिनेट का हिस्सा बने।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...