21.9 C
Indore
Saturday, March 7, 2026

बिग बॉस 11: धिन्चक पूजा की एंट्री के बाद राज महाजन भी दिखेंगे

बिग बॉस के इस सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है. धिन्चक पूजा की बिग बॉस में सरप्राइज वाइल्ड कार्ड एंट्री ने सबको चौंका दिया. हालाँकि, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है । क्योंकि सपना चौधरी, धिन्चक पूजा के नाम पहले से ही ख़बरों में लीक हो चुके थे. इनके साथ जो अन्य नाम लीक हुए थे उनमे सबसे आगे राज महाजन का नाम है ।

यानि कि, बिग बॉस के घर में अब अगली वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर राज महाजन दिख सकते हैं. इनके साथ ही निया शर्मा और गीता फोगाट के नाम भी चर्चा में थे, लेकिन उन्होंने बिग बॉस मे अपनी एंट्री को लेकर खारिज कर दिया था. ऐसे में प्रकाशित ख़बरों की मानें तो राज महाजन अगले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी हो सकते हैं ।

फिलहाल, राज महाजन के फैन्स के लिए यह अच्छी खबर है कि राज महाजन भी बिग बॉस के घर में दिख सकते हैं. राज महाजन का नाम लेस्बियन थीम पर बने म्यूजिक विडियो ‘यारा वे’ को लेकर चर्चित हुआ था । राज महाजन के अभी हाल ही रिलीज़ हुए गाने हैं जाना जाना, लागे न जिया पीया के बिना, तेरी हर अदा, तन्हाई इत्यादि. इस महीने के अंत तक राज महाजन का अगला ऑडियो ‘कुड़ी बोले अंग्रेजी’ रिलीज़ हो जाएगा ।

पूजा बताती हैं कि उनकी हमेशा से संगीत में रुचि रही है। वह बताती हैं कि उन्होंने किस प्रकार अपने गाने लिखे और कैसे उन्हें संगीतबद्ध किया. घर के लोग पूजा से कहते हैं कि वह सेल्फी मैंने ले ली आज गाकर सुनाएं. आकाश भी रैप करते हैं और पूजा से दोस्ती करने का प्रयास करते हैं. शिल्पा धिन्चक पूजा का मजाक उड़ाती हैं और हिना खान पूजा को भयावह बताती हैं।

वीकेंड के वॉर में क्या-क्या हुआ:

बिग बॉस 11 के घर में इस हफ्ते भी ड्रामा जारी रहा। तीसरे हफ्ते में हिना खान और अर्शी खान में खूब लड़ाई हुई और इसके लिए सलमान ने उन्हें लताड़ भी लगाई कि वे दोनों अच्छी भावना से खेल नहीं खेल रही हैं। इस बार ‘वीकेंड के वार’ में दिखाया गया कि कैसे अर्शी हितेन के साथ फ्लर्ट कर रही हैं। हितेन ने इस बारे में सपना चौधरी से शिकायत भी है। जानें, वीकेंड के वॉर में क्या-क्या हुआ:

सलमान सपना को वापस कमरे में बुलाते हैं
इस 21वें दिन सलमान खान सभी लोगों को हैपी दिवाली कहते हैं और निकाले जाने वाले प्रतिभागी का नाम लेते हैं और वह हैं सपना चौधरी। सपना को कन्फेशन रूप में भेजा जाता है और सलमान सपना के लिए लाई डिटेक्टर टेस्ट की घोषणा करते हैं। पहला सवाल सपना से यह पूछा गया कि क्या उनके और अर्शी के बीच हुआ लड़ाई असली थी या नकली? दूसरा सवाल उनसे हिना और विकास की दोस्ती के बारे में पूछा गया था।

इसके बाद सलमान सपना को वापस कमरे में बुलाते हैं और बेनफशा से सवाल पूछते हैं। सलमान बेनफशा से कहते हैं कि वह खुद के लिए गेम खेलने आई हैं या विकास की मदद करने आई हैं। उनसे दूसरा सवाल पूछा गया कि क्या वह ऑडियंस की तरह घर में लड़ाइयों को इंजॉय कर रही हैं। सभी लोगों ने इस पर सहमति जताई। इसके बाद पुनीश को कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है। सलमान पूछते हैं कि पुनीश का गुस्सा नकली है। दूसरा सवाल वह पुनीश से पूछते हैं कि क्या वह गेम से ज्यादा बंदगी पर ध्यान दे रहे हैं। इसके बाद बंदगी और पुनीश के बीच गेम को लेकर बातचीत करते हुए क्लिप दिखाई जाती है।

कलर्स के स्टार्स की एंट्री
बिग बॉस के घर में कलर्स के स्टार्स की एंट्री होती है और इनमेट्स से मिलते हैं। सलमान सभी इनमेट्स से बात करते हैं। इस बीच कलर्स स्टार्स को सलमान गार्डन में बुलाते हैं जहा ऑरिजनल इनमेट्स उनकी परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं।

शिल्पा शिंदे का मजाक
इसके बाद शिल्पा यह घोषणा करती हैं कि वह शो के मेहमानों के लिए परफॉर्म करने जा रहे हैं। इस शो का नाम रखा गया है ‘ले लो सबकी हंसते हंसते’। हितेन और विकास स्टेज पर आते हैं और आकाश व शिल्पा शिंदे का मजाक उड़ाते हैं। इस के बाद आकाश और ज्योति परफॉर्म करते हैं। आकाश अपनी लाइनें भूल जाता है लेकिन ज्योति अपना गाना जारी रखती हैं। इसके बाद हिना खान और सपना की डांस परफॉर्मेंस होती हैं।

कलर्स टीवी स्टार परफॉर्म करने वालों के लिए गिफ्ट हैम्पर की घोषणा करते हैं। इस परफॉर्मेंस में सपना और हिना खान की जोड़ी जीत जाती है। घर से विदा लेने के बाद मेहमान सलमान खान के स्टेज पर आते हैं और उन्हें अपने-अपने शो के बारे में उन्हें बताते हैं। इसके बाद टीवी स्टार्स दिवाली के मौके पर सलमान खान के साथ लड्डू और चकली बनाते हैं।

सलमान बिग बॉस की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री ढिनचैक पूजा को बुलाते हैं। सलमान पूजा के प्रोमो देखते हैं फिर उनसे पूछते हैं कि उनका पहला नाम ढिनचैक क्यों है। पूजा उन्हें बताती हैं कि यह उनका स्टेज नेम है। सलमान पूछते हैं कि पूजा को ऐसे विडियो रिकॉर्ड करने का आइडिया कहां से आया। पूजा बताती हैं कि उनकी हमेशा से संगीत में रुचि रही है। वह बताती हैं कि उन्होंने कैसे अपने गानों के बोल लिखे और कैसे उन्हें संगीतबद्ध किया। सलमान पूजा के साथ परफॉर्म करने की इच्छा जताते हुए उनकी खिंचाई करते हैं।

सलमान ढिनचैक पूजा के साथ गाने की कोशिश करते हैं। दोनों ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाते है। बाद में सलमान खान अपने माता-पिता से माफी मांगते हैं कि वह ढिनचैक पूजा के साथ नहीं गा सके। सलमान इस बात पर भी ताज्जुब जाहिर करते हैं कि पूजा का यह गाना वायरल कैसे हो गया।

हिना खान और शिल्पा शिंदे इस बात पर ताज्जुब जाहिर करती हैं कि बिग बॉस ने ढिनचैक पूजा को बुलाया है। सलमान खान पूजा से एक फिल्म का गाना गाने को बोलते हैं लेकिन वह कहती हैं उन्हें गाने के बोल याद नहीं हैं। फिर पूजा ‘दिलों शूटर है मेरा स्कूटर’ गाना गाती है। सलमान ऑडियंस से कहते हैं, ‘ये गाना हिट कराया है आपने? कोई मजाक चल रहा है?’

सलमान कहते हैं कि ढिनचैक पूजा को बहुत संगीत की समझ है। उनके गानों से रातों की नींद उड़ जाती हैं। सलमान पूजा को आकाश ददलानी के बारे में बताते हैं जो कि एक रैपर हैं।

पूजा बिग बॉस के घर में जाती हैं जिस पर सभी लोग चकित रह जाते हैं। घर के लोग पूजा से कहते हैं कि वह सेल्फी मैंने ले ली आज गाकर सुनाएं। आकाश भी रैप करते हैं और पूजा से दोस्ती करने का प्रयास करते हैं। शिल्पा ढिनचैक पूजा का मजाक उड़ाती हैं और हिना खान पूजा को डरावना बताती हैं।

शिल्पा शिंदे कहती हैं कि ढिनचैक पूजा अर्शी खान की मां हैं। बाद में रात में अर्शी, पुनीश और आकाश, हितेन पर अर्शी क्रश के बारे में बात करते हैं।
@ मेघा वर्मा

 

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...