31.1 C
Indore
Tuesday, March 19, 2024

UP : गजनी और गौरी जैसे रहे हैं पिछली सरकारों के शासन – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि रामलला व बाबा विश्वनाथ के दरबार में पापों के लिए अखिलेश यादव को देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सपा सरकार में तुष्टीकरण की नीति के चलते त्योहार मनाना मुश्किल होता था। जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार में अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीपावली, बरसाने की होली और कृष्ण जन्मोत्सव जैसे आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। पिछली सरकारों के शासन को गजनी और गौरी जैसा बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सीजनल हिंदू की संज्ञा दी।

साथ ही कहा कि अखिलेश यादव रामलला व बाबा विश्वनाथ के दरबार में अपने पापों के लिए माफी मांगें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव मौसमी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके प्रभाव के कारण वे सरकार के हर काम को खुद का काम बता रहे हैं। अब उन्हें काशी विश्वनाथ कारिडोर भी अपना बनवाया लग रहा है। वह भूल गए हैं कि उन्होंने केवल हज हाउस का ही फीता काटा था। मंदिर जाने वालों पर तो सपा सरकार ने गोलियां चलवाई थीं। प्रदेश की जनता यह भूली नहीं है, महादेव सब देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के कृत्य मुगल आक्रांता गजनी और गौरी से कम नहीं थे। मंदिरों के घंटे-घड़ियाल बहती हवा से भी न बज जाएं, इसके लिए भी पुलिसकर्मियों का पहरा यूपी के लोगों ने देखा है। वे भूले नहीं हैं कि 2017 के पहले दुर्गा पूजा और रामलीला के पांडाल लगाने के लिए कैसी मिन्नतें करनी पड़ती थीं। अब माहौल बदला है। कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाए जाते हैं। कुंभ की प्रशंसा दुनिया करती है। अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजित होने वाले हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा मुखिया को बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिए कि समाजवादी सरकार ने कारसेवकों पर अत्याचार किया। हिंदू संस्कृति और सनातन धर्म पर हमले किए।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles