बॉलीवुड के दो प्रतिभावान एक्टर्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अयान मुखर्जी की अगली फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं। ख़बरों के मुताबिक दोनों ने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है और इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी।
ख़बरों की माने तो फिल्म का नाम ‘ड्रैगन’ बताया जा रहा है। ये एक एक्शन-थ्रिलर होगी और रणबीर इसमें एकदम हटकर नज़र आने वाले हैं। रणबीर ने बताया कि वो इस फिल्म के किरदार के लिए हॉलीवुड फिल्म ‘डेडपूल’ के किरदार से मदद ले रहे हैं। रणबीर को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देने के लिए एक्सपर्ट्स भी हायर किए गए हैं। फिल्म के जनवरी 2017 में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि करण जौहर के सेलिब्रेटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के एपिसोड में जब करण ने ‘रणबीर को लेकर उनकी भावनाओं के बारे में सवाल किया तो 21 वर्षीय अदाकारा ने उनकी काफी प्रशंसा की।
आलिया ने कहा ‘मेरा मानना है कि सचमुच वह आकर्षक हैं और मैं उनसे शादी करना चाहती हूं।’ जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी चाहत के बारे में रणबीर की मां नीतू कपूर को बताया है और क्या कैटरीना कैफ को इसके बारे में पता है आलिया ने कहा, ”हर कोई मेरा इरादा जानता है। मैंने सब रिकार्ड पर कहा है।”
रैपिड फायर राउंड में जब करण ने आलिया से फिल्म इंडस्ट्री से ऐसे शख्स का नाम बताने को कहा जिनके साथ वह रोमांटिक डेट पर जाना चाहेंगी आलिया ने तुरंत ही जवाब दिया रणबीर।















