मुंबई – बॉलिवुड की हॉट एंड सेक्सी अदाकारा करीना कपूर ने वजन कम करने वाली दवाई के ब्रांड पर मुकदमा करने का फैसला किया है। यह कंपनी करीना से पूछे बिना उनके नाम का इस्तेमाल कर अपनी दवाईयां बेच रही थी।
अभी हाल ही में करीना जब अरब देशों की यात्रा पर गई हुई थीं जहां उनकी मुलाकात अपने कुछ फैंस से हुई जिन्होनें उन्हें बताया कि कंपनी यह कह कर अपनी दवा बेच रही है कि करीना ने भी जीरो साइज बनाने के लिए इसी दवाओं का इस्तेमाल किया था।
अब करीना ने उस ब्रांड पर मुकदमा करने का फैसला कर लिया है और 20 करोड़ रुपये के दंड का दावा किया है। खबरों की माने तो करीना हमेशा से ही जीरो साइज के खिलाफ रही हैं। उन्होंने अपना वजन सिर्फ फिल्म ‘टशन’ के किरदार की मांग की वजह से कम किया था, मगर जब उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी तो उसके तुरंत बाद ही अपने असली लुक में वापस आ गई थी। करीना ने कभी भी किसी को वजन कम करने के लिए कोई गोली लेने की सलाह नहीं दी थी।
करीना ने बताया कि, ‘मैं एक अभिनेत्री हूं और मैं कभी भी अपने फैंस को कोई भी झूठी सलाह नहीं देना चाहूंगी। यह गोली बेचने वाली कंपनी मेरा नाम गैर कानूनी तरीके से इस्तेमाल कर रही है, जिससे मेरे प्रशंसकों को गलतफहमी हो रही है।
रिपोर्ट – अजय शर्मा















