32.1 C
Indore
Friday, April 19, 2024

किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा?

बॉलीवुड दीवा रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा की जिंदगी हमेशा से ही विवादों से घिरी रही है। निजी जिंदगी हो या पेशेवर जिंदगी उन्होंने दोनों में ही काफी संघर्ष किया है। रेखा की जिंदगी में कई किस्से और राज दफन हैं। जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ें कई ऐसे किस्सों के बारे में…

अपनी बायोग्राफी में रेखा ने अपनी जिंदगी का एक दर्दनाक वाकया बयां किया। यह दर्द उन्हें महज 15 साल की उम्र में झेलना पड़ा था। यह घटना फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग के दौरान हुई। दरअसल, एक रोमांटिक गाने के शूट के लिए रेखा सेट पर पहुंची थीं। वहां जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू कर दिया और ये किस 5 मिनट तक चला। कैमरा लगातार रोल होता रहा और डायरेक्टर ने कट नहीं बोला। यूनिट के सदस्य सीटियां मार रहे थे।

यह किसिंग सीन काफी समय तक सुर्खियों में बना रहा। इस पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने की कोशिश की थी। जिसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि अमेरिका की ‘लाइफ मैग्जीन’ में इस पर कवर स्टोरी छपी थी। जिसका टाइटल था- ‘द किसिंग क्रायसिस ऑफ इंडिया’।

इसी तरह का एक किस्सा रेखा और विनोद मेहरा की शादी के दौरान हुआ। जब वह दोनों कोलकाता से शादी करने के बाद मुंबई लौटे तो नई नवेली दुल्हन रेखा का स्वागत चप्पल से किया गया। रेखा की सास कमला इस शादी को लेकर बेहद नाराज थीं। जैसे ही रेखा आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं तुरंत उनकी सास ने उन्हें ढकेल दिया। उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल भी निकाली और उन्हें घर में घुसने से मना कर दिया।

रेखा के माथे का सिंदूर आज भी राज बना हुआ है। इस पर बीते कई सालों से कंट्रोवर्सी बरकरार है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। दरअसल, रेखा ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में सिंदूर लगा रखा था और मंगलसूत्र पहना था। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन भी परिवार के साथ शामिल थे। यहां सफेद साड़ी, लाल बिंदी और सिंदूर में रेखा को देख सब हैरान रह गए थे।

हालांकि इस पर सफाई देते हुए रेखा ने कहा था, वह सीधे शूटिंग से शादी में आईं। सिंदूर और मंगलसूत्र उनके फिल्म के गेटअप का हिस्सा थे, जो वह निकालना भूल गई थीं। खैर, आज भी रेखा को सिंदूर लगाए हुए देखा जाता है।

रेखा के सिंदूर पर एक्टर पुनीत इस्सर की पत्नी ने कहा था कि रेखा अमिताभ के लिए सिंदूर लगाती हैं। जबकि रेखा ने एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा था कि जिस शहर से वह हैं, वहां सिंदूर लगाने का फैशन है। वहीं 2008 में एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा, मुझे लोगों की प्रतिक्रियाओं से फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि सिंदूर मुझ पर फबता है।

रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने शादी के 1 साल बाद खुदकुशी कर ली थी। कहा जाता है कि मुकेश ने रेखा का दुपट्टा गले में बांधकर सुसाइड किया था। जिसके बाद मुकेश के परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने रेखा को कोसा था। जिसमें सुभाष घई और अनुपम खेर जैसे बड़े नाम भी शामिल थे।

रेखा का कई फिल्म एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप रहा। जिसके चलते उन दिनों वह विवादों में रहा करती थीं। अमिताभ के अलावा उनका नाम नवीन निश्चल, विश्वजीत, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा, संजय दत्त, अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स से जुड़ा।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles