रांची– शादी के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन से पति और उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और किसी को इस बारे में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। झारखंड के एक गांव में हुई इस घटना की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
पढ़े:- Viral Video: यहाँ दूल्हे के दोस्त दुल्हन के कपड़े उतारते हैं !
बंदूक की नोंक पर गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक, घटना झारखंड के पालामऊ जिले के रहैया गांव की है। पीड़िता के पति अफजल अंसारी और उसके दोस्तों ने बंदूक की नोंक पर उससे रेप किया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करना चाहते थे।
पढ़े :- यह है दुल्हनों का बाजार, बिकती हैं दुल्हनें, खरीदोगे ?
कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी
डीएसपी हीरालाल रवि ने बताया कि अफजल की शादी हाल ही में गांव की ही एक लड़की से हुई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार रात अफजल अपने दो दोस्तों बबलू सिंह और अफजल मियां के साथ घर पहुंचा था।
पढ़े :- कब्रिस्तान में लाश से होती है कुंवारे लड़के की शादी !
पहले पति ने रेप किया फिर दोस्तों को सौंपा
पीड़िता ने बताया कि पहले उसके पति ने उससे रेप किया फिर उसने अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और किसी को इस बारे में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता किसी तरह अगली सुबह घर से भाग निकली और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने नहीं दर्ज की थी शिकायत
बेटी की आपबीती सुनकर परिजन हैरान रह गए। वे उसे लेकर तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। हालांकि स्थानीय थाना प्रभारी ने बिना शिकायत दर्ज किए ही उन्हें घर वापस भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। सभी आरोपी फरार हैं।
















