पंजाब- पंजाब पुलिस के एक अधिकारी पर 23 साल की एक ब्रिटिश छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि उसने शिकायत करने के लिए अमृतसर के पुलिस अफसरों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
पीडि़ता ब्रिटिश छात्रा ने बताया कि वह मंगलवार शाम शहीद एक्सप्रेस में अमृतसर से दिल्ली जा रही थी। उसने कहा कि ट्रेन पकड़ने के लिए वह रेलवे स्टेशन जल्दी पहुंच गई। वहां उसने देखा कि एक लड़का उसके आस-पास मंडरा रहा था। जब वह ट्रेन में बैठ गई, तो लड़का अंदर भी घुस आया और लड़की को घूर रहा था।
इसके बाद पुलिसवाला मेरे पास आकर बैठ गया। वह मुझसे पंजाबी में बात करने लगा, जो मेरी समझ में नहीं आया। वह मेरे करीब आने की कोशिश करने लगा और मुझे छूने लगा। मेरे विरोध करने के बावजूद वह ऐसा करता रहा। उसकी हरकतों से ऐसा लग रहा था कि वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। उसने आगे वाली सीट पर पैर रख दिया ताकि मैं वहां से उठकर नहीं जा सकूं।
लड़की ने बताया कि मैंने अपना कैमरा बाहर निकाला और उसकी फोटो खींच ली। मैंने उससे कहा कि मैं बीबीसी से हूं, ताकि वह डर जाए। मैंने उसका नाम तक लिख लिया, लेकिन वह लगातार मुझे घूरता रहा और अश्लील इशारे करता रहा। रास्ते में वह पुलिसवाला बीच में एक रेलवे स्टेशन पर उतर गया। एजेंसी















