26.1 C
Indore
Friday, October 30, 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जेल कक्ष देखकर प्रेरणा ले सकेगी जनता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

 

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत माता के ऐसे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वे अद्भुत नेता थे। मध्यप्रदेश की धरती पर अनेक क्रांतिकारियों के स्मारक बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज ही जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में सुभाष वार्ड और विकसित किए गए संग्रहालय को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे नागरिकों को राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। नेताजी ने आजादी की लड़ाई में जो अप्रतिम योगदान दिया था, उसके प्रति सच्चा प्रणाम है, उनके प्रति आदरांजलि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शाम सुभाष नगर फ्लाय ओवर के लोकार्पण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के अनावरण और आजाद हिन्द फ़ौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमि पूजन कर रहे थे। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया और फ्लाय ओवर की इस बड़ी सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।


अटल जी और नरेंद्र मोदी जी ने किया है सेनानियों का सच्चा सम्मान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत माता की परतंत्रता की बेड़ियां काटने के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वे अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति को समझ चुके थे। उन्होंने क्रांति का शंखनाद किया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा। यह दुर्भाग्य है कि स्वतंत्रता के पश्चात उनके प्रति न्यायपूर्ण ढंग से सम्मान व्यक्त नहीं किया गया। उनके अविस्मरणीय योगदान से नई पीढ़ी प्रेरणा ग्रहण करती है। आज हम नेता जी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य सेनानियों के योगदान को भूल गए हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी ने और वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेनानियों का सम्मान किया है साथ ही सेनानियों के प्रति न्याय भी किया है। हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भोपाल को फ्लाय ओवर,, मेट्रो जैसी एक नहीं, अनेक सौगातें दी जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार जनता के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

रहवासी संघ नरेला क्षेत्र को आदर्श बनाएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में रहवासी संघों को सक्रिय भूमिका निभाते हुए नरेला को आदर्श बनाने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने सड़कों,पुल-पुलियों के निर्माण, दीनदयाल रसोइ के संचालन, रैन बसेरों की व्यवस्था, अन्नपूर्णा योजना, राशन वितरण, स्री रट वेंडर्स के कल्याण, रोजगार मेलों के आयोजन, आयुष्मान भारत योजना, सीएम राइज स्कूल और अन्य क्षेत्रों में जनता के कल्याण के प्रयासों की जानकारी देते हुए नागरिकों से आव्हान किया कि वे कोविड संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। वैक्सीन का भी लाभ लें। यह सभी के लिए आवश्यक है।

प्रदेश में निर्माणाधीन हैं 105 आरओबी

कार्यक्रम को लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल देश के खूबसूरत नगरों में एक है। नरेला क्षेत्र में ओवर ब्रिज के अभाव में लोगों का काफी समय नष्ट होता था। अब इस परेशानी से उन्हें मुक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार के विकास के प्रयासों की सराहना की है। स्वच्छता के क्षेत्र में भी भोपाल अब इंदौर की तरह अव्वल स्थान प्राप्त करेगा। प्रदेश में करीब सवा लाख किलोमीटर की सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई थी। शहरी क्षेत्रों में भी अधोसंरचना को मजबूत बनाया जा रहा है। कठिन कोरोना काल में भी विकास के कार्य नहीं रूके हैं। प्रदेश की जनता ने हर तरह की परस्थिति में प्रगति के प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दिया है। श्री भार्गव ने बताया कि प्रदेश में 105 आरओबी बनाए जा रहे हैं। भारत सरकार से भी आरओबी निर्माण के लिए राशि मंजूर हुई है। एडीबी की सहायता से प्रदेश में 260 बड़े पुल बनाए जा रहे हैं। ओंकारेश्वर में लोक निर्माण विभाग आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्थापना और क्षेत्र के विकास के विभिन्न कार्यों में भूमिका निभा रहा है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि आज नरेला क्षेत्र आवश्यक नागरिक सुविधाओं के कारण अलग पहचान बना रहा है। फ्लाय ओवर के निर्माण से इस क्षेत्र के निवासियों को काफी सुविधा होगी। इस क्षेत्र में बेहतर जल प्रदाय, बाढ़ प्रबंधन के कार्य हुए हैं। साथ ही उद्यानों के विकास, थीम पार्कों के निर्माण के कार्य निरंतर हो रहे हैं। दिया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और श्री सुमित पचौरी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में फ्लाय ओवर पर केंद्रित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभूतपूर्व स्वागत

प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान के पहुंचने पर और कार्यक्रम के पश्चात नवनिर्मित सुभाष आर ओ बी पर हजारों लोगों ने उनका पुष्पहार से अभूतपूर्व स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सुभाष नगर ,पद्मनाभ नगर, गौतम नगर, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन ,गोविंद गार्डन और नरेला क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। नागरिकों ने प्रसन्न मुद्रा में हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया। फ्लाय ओवर के अवलोकन के समय मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल भी पुष्पहारों से मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त कर रहे थे।

Related Articles

Les jeux de casino les plus populaires en 2026 : ce que les joueurs

En 2026, l'univers des casinos a continué d'évoluer, attirant un nombre croissant de joueurs grâce à des innovations technologiques et des jeux captivants. Les...

A beginner’s guide to mobile access at Spin Casino New Zealand: play anywhere, anytime

In the age of digital gaming, online casinos have revolutionized how players engage in their favorite games. Many enthusiasts flock to Spin Casino ,...

Experience seamless gaming with the Pin Up Casino India mobile application and fast UPI

Casino gaming has evolved into a thriving online domain, and among the platforms dedicated to enhancing player experiences is Pin Up Casino India. This...

Explore the transformative power of custom AI girls: rewards for every interaction

The world of custom AI girls represents a blend of cutting-edge technology and personalized interaction that is transforming how people experience companionship and entertainment....

Discover the amazing world of custom AI girls: a comprehensive review for enthusiasts

The rise of technology in the digital age has opened up exciting avenues for creativity and interaction, particularly in the realm of custom AI...

Bezpečnostní tipy pro registraci a vklady na spinmama kasino

Registrace a vklady v online kasinech, jako je SpinMama, vyžadují opatrnost a znalost bezpečnostních praktik. Každý hráč by měl být informován o tom, jak...

Испробајте ВиватБет: предности и мане мобилне платформе

ВиватБет представља свеobuhvatну платформу за онлајн казино и спортско клађење, која нуди разноврсне опције за играче у Србији. Овај чланак ће истражити предности и...

Guía para nuevos jugadores: cómo empezar en megamedusa casino online

Adentrarse en el mundo de los casinos online puede ser tanto emocionante como abrumador, especialmente para los nuevos jugadores. MegaMedusa Casino ofrece una experiencia...

Gates of Olympus: a review of Pragmatic Play’s most electrifying casino game

The world of online gaming is constantly evolving, with innovative themes and captivating gameplay drawing in enthusiasts from around the globe. One of the...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
144,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

Les jeux de casino les plus populaires en 2026 : ce que les joueurs

En 2026, l'univers des casinos a continué d'évoluer, attirant un nombre croissant de joueurs grâce à des innovations technologiques et des jeux captivants. Les...

A beginner’s guide to mobile access at Spin Casino New Zealand: play anywhere, anytime

In the age of digital gaming, online casinos have revolutionized how players engage in their favorite games. Many enthusiasts flock to Spin Casino ,...

Experience seamless gaming with the Pin Up Casino India mobile application and fast UPI

Casino gaming has evolved into a thriving online domain, and among the platforms dedicated to enhancing player experiences is Pin Up Casino India. This...

Explore the transformative power of custom AI girls: rewards for every interaction

The world of custom AI girls represents a blend of cutting-edge technology and personalized interaction that is transforming how people experience companionship and entertainment....

Discover the amazing world of custom AI girls: a comprehensive review for enthusiasts

The rise of technology in the digital age has opened up exciting avenues for creativity and interaction, particularly in the realm of custom AI...