27.3 C
Indore
Friday, April 19, 2024

अरुण यादव पर शिवराज को अचानक आया प्यार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी पर घमासान अब तय हो चुका है। इसका कुछ अंदाजा आज शिवराज सिंह के बयानों की लड़ी से लगा जिसका मकसद दिवाली बाद चुनावी पटाखों से विरोधी खेमे में चिंगारी सुलगाना था।

शिवराज ने बुधनी से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण यादव पर ‘प्यार और सहानुभूति’ बरसाने के बहाने विरोधियों को कई मोर्चों पर घेरने की कोशिश की। उ

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “तीन महीने में अरुण यादव के साथ दो बार अन्याय हुआ है। पहले अध्यक्ष पद से हटाया फिर बुधनी से टिकट दे दिया।”

शिवराज ने एक बयान से कई निशाने साधने की कोशिश की है। दरअसल, कांग्रेस ने काफी विचार मंथन के बाद बुधनी से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को शिवराज के सामने खड़ा किया है।

अरुण यादव कुछ वक्त पहले तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। लेकिन अप्रैल में उनकी जगह कद्दावर नेता कमलनाथ के हाथों में पार्टी ने प्रदेश की कमान सौंपना मुनासिब समझा। यादव ने यहां तक कहा कि वो अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। न विधानसभा, न लोकसभा।

आपको बता दें कि यादव दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। लेकिन, बाद में सब ठीक हो गया। अरुण यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का हर फैसला मान्य है। कमलनाथ पर भरोसा है और प्रदेश में बदलाव की जरूरत थी।

शिवराज, अरुण यादव की पुरानी दुखती रग को टटोल कर दर्द उठने का इंतजार कर रहे हैं, जो ताजा घटनाक्रम देखते हुए दूर की कौड़ी ही दिखती है।

दूसरा, बुधनी से यादव के लड़ने की बात करते हुए वो जताना चाहते है कि ये शायद अरुण यादव के लिए ‘राजनीतिक आत्महत्या’ का मामला साबित होने जा रहा है।

शिवराज कहना चाहते हैं कि बुधनी के मैदान में उनके सामने कोई नहीं टिक सकता। ये मनोवैज्ञानिक जीत हासिल करने का पैंतरा है।

शिवराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने तो ओबीसी कार्ड भी खेल दिया। उन्होंने कहा, ” हम सीधे सादे पिछड़े लोग हैं। कई बार शिकार होते रहते हैं।”

माना जा रहा है कि ओबीसी वोट अपने पाले में खींचने के लिए ही कांग्रेस ने अरुण यादव पर दांव खेला है। बता दें कि शिवराज सिंह भी ओबीसी के किरार समुदाय से आते हैं।

बुधनी कहने को शिवराज का गढ़ है। अपना पहला चुनाव शिवराज ने सीहोरी जिले की इसी सीट से 1990 में जीता था। 2006 के उपचुनाव में सीएम पद पर रहते हुए उन्होंने यहां जीत हासिल की।

जिसके बाद 2008 और 2013 के चुनावों में भी वो बुधनी से विजयी हुए। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि शिवराज जीत की परंपरा कायम रख पाते हैं या नहीं?

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles