नई दिल्ली- तेलंगाना कांग्रेस के नेता यादागिरी पर जानलेवा हमला हुआ है। एएनआई के मुताबिक शनिवार को बाइक सवार हमलावरों ने सिकंदराबाद में उन पर हमला कर दिया। यादागिरी उस समय सिकंदराबाद के बॉवेनपल्ली इलाके में थे। खबर के मुताबिक कांग्रेस नेता को निशाना बनाकर 6 राउंड फायरिंग हुई है।
खबरों के मुताबिक कांग्रेस नेता पर हमला निजी दुश्मनी में हुई है। यादागिरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस को शक है कि कांग्रेस नेता पर हमला जमीन विवाद में हुआ है।














