19.1 C
Indore
Sunday, April 2, 2023

क्यों छोड़ रहे अरुण का साथ, यादव के करीबी पटेल भाजपा में शामिल

खंडवा : सियासत की शतरंज पर कांग्रेस की मोहरें औंधे मुँह गिरते जा रही हैं। इस बार खंडवा की मान्धाता विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल ने हाथ का साथ छोड़ भगवा ओढ़ लिया हैं। इस से पहले नेपानगर से कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने कांग्रेस को ठेंगा दिखा कर भाजपा में शरण ले ली थी। अब चर्चा हैं की निमाड़ से दो और कांग्रेस विधायक भाजपा का दामन थमने वाले हैं। यह सभी लोग कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण यादव गुट के सिपहसालार रहे हैं। ऐसे में नुक्कड़ चौराहों पर चर्चा यह भी हो रही हैं कि कहीं यादव भी बीजेपी में न चले जाए?

पूर्वी और पश्चिमी निमाड़ पर कभी कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुभाष यादव का सिक्का चलता था। लेकिन धीरे धीरे यादव के घर में भाजपा ने अपना झंडा बुलंद कर लिया। सुभाष यादव की मृत्यु के बाद उनके बड़े बेटे अरुण और छोटे बेटे सचिन ने उनकी विरासत संभाली। अरुण यादव ने राजनीति में किस्मत आजमाते हुए बीजेपी के दिग्गज नेता कृष्णमुरारी मोघे को पटखनी देकर अपना वजूद कायम किया। इसके बाद उन्होंने खंडवा संसदीय सीट से सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद कुमार सिंह को चुनाव हरा कर ना सिर्फ संसद में अपनी सीट हासिल की बल्कि केंद्र में मंत्री बनकर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया। हालांकि बाद में उन्हें नंदकुमार ने हरा कर अपनी कुर्सी वापस छीनली लेकिन यादव ने अपने छोटे भाई को भी सियासी राण में विजय दिला कर प्रदेश में मंत्री तक बना लिया। लेकिन कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद अपने ही गुट को बचाने में अरुण यादव नाकाम रहे। सबसे पहले यादव गुट की नेपा नगर विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने कांग्रेस का हाथ छटक कर भाजपा का दामन संभाल लिया। फिर अब अरुण यादव के सबसे करीबी नारायण पटेल यादव को गच्चा दे कर बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गए। पटेल का भाजपा में चले जाना यादव गुट की गिरती साख को दर्शाता हैं।

इधर चर्चाओं का दौर जारी हैं। एक एक कर कांग्रेस का साथ छोड़ रहे यादव गुट के लोगों में अभी निमाड़ से दो नाम और हैं जो यादव के ही गृहजिले के हैं। सूत्रों की माने तो राखी के पहले वह भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे। जिस तरह से यादव गुट के लोग एक के बाद एक भाजपा में शामिल हो रहे हैं इस से राजनितिक हलकों में यह भी चर्चा हैं कि खुद यादव भी कहीं कांग्रेस का हाथ ना छोड़ दे !

Related Articles

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Pakistan Economy: नकदी संकट से जूझ रहा पाक, हाथ पसार रहे शहबाज; ऋण के लिए IMF से की बात

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
132,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles