26.1 C
Indore
Friday, August 21, 2026

सोनिया ने कहा- कुछ लोग चाहते हैं आरएसएस भारत का प्रतीक बन जाए

नई दिल्लीः महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष (अंतरिम) सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग आरएसएस को भारत का प्रतीक बनाना चाहते हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा के समापन के बाद सोनिया ने राजघाट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

सोनिया ने मोदी और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘गांधी जी का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलना मुश्किल है। गांधी जी का नाम लेकर भारत को अपने रास्ते पर ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में साम-दाम-दंड-भेद का खुला खेल करके वो अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं।’ उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद भारत नहीं भटका तो इसकी वजह है कि हमारे देश की बुनियाद में गांधी के आदर्शों की आधारशिला है।

सोनिया ने कहा कि भारत और गांधी एक दूसरे के पर्याय है। यह अलग बात है कि कुछ लोग इसे उलटा करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि गांधी नहीं बल्कि आरएसएस भारत का प्रतीक बन जाए। मैं ऐसे लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे देश की मिलीजुली संस्कृति और समाज गांधी जी की सर्वसमावेशी व्यवस्था के अलावा दूसरे के बारे में सोच नहीं सकता।

सोनिया ने कहा कि जो लोग असत्य के आधार पर राजनीति कर रहे हैं वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। जो सारी शक्ति अपनी मुठ्टी में रखना चाहते हैं वे कैसे समझेंगे कि गांधी जी के स्वराज का क्या मतलब है। सोनिया ने कहा कि जिन्हें मौका मिलते ही अपने को सर्वेसर्वा बताने की इच्छा हो वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी की सेवा का क्या मतलब है?

राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपिता ने दिखाया है कि कैसे सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा ही एकमात्र तरीका है जिससे हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं। मंगलवार सुबह सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी जी को मेरी श्रद्धांजलि। राष्ट्रपिता जिन्होंने अपने शब्दों और कर्मों के जरिए हमें दिखाया कि सभी जीवित प्राणियों और अहिंसा के प्रति प्रेम ही उत्पीड़न, कट्टरता और घृणा को हराने का एकमात्र तरीका है।’

कांग्रेस की इस पदयात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होने कांग्रेसियों को राहुल गांधी की परिक्रमा करने की नसीहत दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है। कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें, उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी।’

आज से भाजपा ने गांधी संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा को गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि गांधी 150 हम सब के लिए संकल्प का वर्ष बने, गांधी 150 राष्ट्र को एक मुकाम आगे ले जाने का वर्ष बने।

Related Articles

cw-check-https://test123.com/

cw-check https://test123.com

Coronavirus disease 2019

COVID-19 is a contagious disease caused by the coronavirus SARS-CoV-2. In January 2020, the disease spread worldwide, resulting in the COVID-19 pandemic. The symptoms of...

Обзор онлайн-казино Pinco: Увлекательное путешествие с Navigating pinco casino зеркало

Обзор онлайн-казино Pinco: Увлекательное путешествие с Navigating pinco casino зеркалоМеня зовут Иван Петров, и я рад представить вам подробный обзор онлайн-казино Pinco. Это заведение...

Neue Wettanbieter: Sportwetten ohne OASIS für risikofreudige Spieler

Neue Wettanbieter: Sportwetten ohne OASIS für risikofreudige SpielerImmer mehr Spieler interessieren sich für neue Wettanbieter, die Sportwetten ohne OASIS anbieten. Diese Plattformen bieten risikofreudigen...

Рост ставок на киберспорт на платформе 1win

Рост ставок на киберспорт на платформе 1winС развитием технологий и увеличением популярности киберспорта, ставки на него становятся всё более привлекательными для множества игроков. Платформа...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
144,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles