23.1 C
Indore
Monday, September 7, 2026

जयपुर से लौटे विधायकों का कोरोना टेस्ट, विधानसभा स्पीकर ने कही यह बड़ी बात

मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर ने कहा, मैं उन विधायकों का इंतजार कर रहा हूं जिन्हें किसी न किसी माध्यम से मुझे इस्तीफे भेजे हैं, वे मुझसे सीधे संपर्क क्यों नहीं करते। विधानसभा के सदस्यों के साथ जो हो रहा है उससे मैं चिंतित हूं। ये स्थिति राज्य में लोकतंत्र पर सवाल उठाती है।

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार 16 मार्च को बहुमत परीक्षण होना है और इसी के मद्देनजर जयपुर से लेकर गुरुग्राम और दिल्ली तक हलचल मची हुई है। अबतक जयपुर में रह रहे 82 कांग्रेस विधायक भोपाल लौट आए हैं। इस बीच सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों की स्वास्थ्य जांच का एलान कर इस मामले में नया मोड़ ला दिया। इस फैसले के बाद होटल में सभी विधायकों का मेडिकल टेस्ट शुरू हुआ।

मध्यप्रदेश में जारी सियासी ड्रामे के बीच जयपुर में ठहरे 82 कांग्रेसी विधायक (निर्दलीय भी शामिल) भोपाल पहुंच गए। इन विधायकों को कड़ी सुरक्षा में मैरियट होटल ले जाया गया। यहां इन सभी का मेडिकल चेकअप शुरू हुआ। एक-एक कर सभी विधायकों की जांच हुई। इससे पहले कमलनाथ सरकार ने वल्लभ भवन में राज्य कैबिनेट की बैठक ली। इसमें सभी विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और सभी स्कूल, कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया गया था।

मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर ने कहा, मैं उन विधायकों का इंतजार कर रहा हूं जिन्हें किसी न किसी माध्यम से मुझे इस्तीफे भेजे हैं, वे मुझसे सीधे संपर्क क्यों नहीं करते। विधानसभा के सदस्यों के साथ जो हो रहा है उससे मैं चिंतित हूं। ये स्थिति राज्य में लोकतंत्र पर सवाल उठाती है।

बहुमत परीक्षण होने के आसार कम
मध्यप्रदेश में कल बहुमत परीक्षण होने के आसार कम। कांग्रेस नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघव और विवेक तनखा लगातार सीएम कमलनाथ के संपर्क में हैं। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष की लाइन पर अमल कर सकते हैं मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष। वहीं, खबर है कि भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय को मोर्चे पर लगाया है।

सीएम के निवास पर बुलाई बैठक
शाम को मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक प्रस्तावित हैं। इस बैठक में सोमवार को होने वाले बहुमत परीक्षण को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि सोमवार को विधायक मुख्यमंत्री निवास से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार, गुड़गांव के मानेसर में एक रिजॉर्ट में ठहरे भाजपा विधायकों को भी रविवार को भोपाल लाया जा सकता है। वहीं बंगलूरू से सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायकों को भी कल विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भोपाल लाए जाने की संभावना है।

भाजपा विधायकों से मिलने गुरुग्राम पहुंचे शिवराज
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान गुरुग्राम के होटल आईटीसी ग्रांड भारत पहुंच गए हैं। यहीं पर भाजपा के विधायक ठहरे हुए हैं।

विधायकों का होगा परीक्षण: पीसी शर्मा
मध्यप्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, ‘राज्य की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर जो विधायक जयपुर से आए हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जो लोग हरियाणा और बंगलूर में ठहरे हुए हैं उनका भी परीक्षण होगा। इसके अलावा अगले आदेश तक सभी स्कूल, कॉलेज, लाइब्रेरी, सिनेमा हॉल, मैरिज हॉल आदि को बंद कर दिया गया है। राज्य में 50 पृथक केंद्र खोले गए हैं। हम इससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।’

अमित शाह ने भाजपा नेताओं को अपने आवास बुलाया
गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के प्रणुख भाजपा नेताओं को अपने निवास पर मिलने के लिए बुलाया है।

सॉलिसिटर जनरल से मिले भाजपा नेता
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से उनके आवास पर मुलाकात की।

कैबिनेट की बैठक के लिए वल्लभ भवन पहुंचे कमलनाथ
मुख्यमंत्री कमलनाथ कैबिनेट की बैठक के लिए वल्लभ भवन पहुंच गए हैं।
रविवार रात को भोपाल आएंगे सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार रात को भोपाल आएंगे। सिंधिया के यहां आने के बाद उनके खेमे के बंगलूरू में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों के भोपाल आने की संभावना है। राज्य विधानसभा का सत्र 16 मार्च, सोमवार से शुरू होने वाला है। सूत्रों ने बताया कि सिंधिया भोपाल आने के बाद अपने समर्थक विधायकों से मुलाकात करेंगे।

भाजपा नेताओं की तुषार मेहता से मुलाकात

मध्यप्रदेश भाजपा के कुछ बड़े नेताओं ने आज सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता के आवास पर उनसे मुलाकात की। उनके साथ कुछ सलाह मशविरा किया। इसके बाद इनमें से कुछ वरिष्ठ नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से मंत्रणा की। ये सोमवार से शुरू हो रहे मध्यप्रदेश विधानसभा से संबंधित है।

रविवार या सोमवार को भोपाल लौट सकते हैं भाजपा विधायक
भाजपा सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में ठहरे भाजपा के विधायकों के रविवार रात या सोमवार सुबह भोपाल लौटने की संभावना है। वहीं कांग्रेस के जयपुर गए सभी विधायक रविवार सुबह विशेष विमान से भोपाल लौट आए हैं। इन्हें विधानसभा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

कांग्रेस और भाजपा ने जारी किया व्हिप, विधायकों को उपस्थित रहने के निर्देश
कांग्रेस और भाजपा ने सोमवार को बहुमत परीक्षण को लेकर सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है। दोनों पार्टियों ने सभी विधायकों को सोमवार को विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया है। माना जा रहा है कि गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायक भी आज या कल सुबह भोपाल पहुंच जाएंगे।

कमलनाथ के आवास पर पहुंचे दिग्विजय- शोभा ओझा
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और शोभा ओझा कमलनाथ के आवास पर पहुंच गए हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने कल बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया है।

जयपुर से भोपाल लौटे कांग्रेस विधायक
कांग्रेस ने अपने जिन विधायकों को कथित खरीद-फरोख्त के डर से भोपाल के रिसॉर्ट में ठहराया हुआ था। वे भोपाल पहुंच चुके हैं। कल विधानसभा में कमलनाथ सरकार को बहुमत परीक्षण करना है। जिसके लिए कांग्रेस विधायकों को व्हिप जारी करके सरकार के समर्थन में मतदान करने के लिए कहा गया है।

देर रात राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण के लिए लिखा पत्र
देर रात राजभवन से बहुमत परीक्षण को लेकर पत्र राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा गया। जिसमें लिखा है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि सरकार सदन में विश्वास खो चुकी है और सरकार अल्पमत में है। राज्यपाल का कहना है कि स्थिति गंभीर है और कमलनाथ 16 मार्च को सदन में बहुमत साबित करें।

हम बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हैं: हरीश रावत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जो विधायकों को जयपुर से भोपाल लेकर जा रहे हैं उन्होंने कहा, ‘हम कल बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि जीत हमारी होगी। हम नहीं भाजपा परेशान है। बागी विधायक हमारे संपर्क में हैं।’

सिंधिया समर्थकों ने भोपाल जाने के लिए मांगी सुरक्षा
सिंधिया समर्थक विधायकों ने भोपाल जाने के लिए सुरक्षा की मांग की है। विधायकों ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उन्हें भोपाल जाने के लिए सुरक्षा दी जाए। बता दें कि बंगलूरू में कांग्रेस के 22 विधायक ठहरे हुए हैं।

अपने समर्थक विधायकों से मिलने बंगलूरू जाएंगे सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। जिसमें कमलनाथ सरकार के मंत्री भी शामिल हैं। आज सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के साथ बंगलूरू के होटल में ठहरे हुए इन विधायकों से मुलाकात करने के लिए जाएंगे।

कमलनाथ ने बुलाई कैबिनेट की बैठक
राज्य में चल रहे सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

कमलनाथ ने शाह को लिखा पत्र
कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने गृह मंत्री से गुजारिश की है कि बंगलूरू गए उनके 22 बागी विधायकों को सुरक्षित वापस आने दिया जाए ताकि वे 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में हिस्सा सकें।

बागी विधायकों को पेश होने के लिए दोबारा नोटिस

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। इससे पहले विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस गे बागी विधायकों को आज शाम पांच बजे तक पेश होने का निर्देश दिया। वहीं, भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर जल्द बहुमत परीक्षण कराने की मांग की थी।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कांग्रेस के बागी विधायकों को 15 मार्च तक पेश होने का नोटिस जारी किया है। विधायकों को 15 मार्च (रविवार) शाम 5 बजे तक पेश होने को कहा गया है। वहीं, बागी विधायकों ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखकर सुरक्षा देने की मांग की है। इस बीच, भाजपा ने राज्यपाल से मुलाकात कर कमलनाथ सरकार को जल्द से जल्द बहुमत परीक्षण का निर्देश देने की मांग की।

Related Articles

Die Top-Spiele bei Casino ohne LUGAS: Von Slots bis Live-Casinos

Die Welt der Online-Casinos bietet eine beeindruckende Vielfalt an Spielen und Gewinnmöglichkeiten. Für deutsche Spieler, die Wert auf Datenschutz und schnelle Auszahlungen legen, ist...

Discover fast UPI payouts at Parimatch: secure your winnings today

The world of online gaming has revolutionized how players enjoy their favorite casino games and place bets on sports. A crucial aspect of this...

Magius tournaments: Πώς να συμμετάσχετε και να βγείτε νικητής

Ο κόσμος των διαδικτυακών καζίνο προσφέρει πλήθος ευκαιριών για διασκέδαση και κέρδη μέσω των τουρνουά, όπως είναι τα τουρνουά της Magius , που προσφέρουν...

SpinBoss Casino promotions revealed: claim your bonuses and play smart

As the online gaming landscape continues to evolve, players are increasingly drawn to casinos that offer appealing promotions and a diverse gaming experience. SpinBoss...

Getting started with No Verification Casinos: essential tips for UK gamers

The world of online casinos has undergone a significant transformation in recent years, particularly with the emergence of no verification casinos, which offer players...

Instant Withdrawal Casino Canada: A comprehensive guide to e-wallet payments

The world of online casinos has evolved tremendously, particularly in Canada, where players seek efficient and secure payment methods. Instant withdrawal casinos are at...

Your guide to Online Pokies NZ: understanding bonuses and payment options

As the digital gambling landscape continues to flourish, online pokies in New Zealand have become a popular choice for players seeking excitement and the...

Top features of PayID Pokies Australia: Exploring the best games and exciting options

Exploring the realm of online casinos is an exciting venture, especially when you dive into the world of PayID pokies in Australia. This ultimate...

The ultimate guide to casino bonuses at PayID Pokies Australia: tips for savvy gamers

Welcome to the ultimate guide for casino bonuses specifically designed for savvy players who enjoy PayID pokies in Australia. Navigating the vibrant landscape of...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
144,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

Die Top-Spiele bei Casino ohne LUGAS: Von Slots bis Live-Casinos

Die Welt der Online-Casinos bietet eine beeindruckende Vielfalt an Spielen und Gewinnmöglichkeiten. Für deutsche Spieler, die Wert auf Datenschutz und schnelle Auszahlungen legen, ist...

Discover fast UPI payouts at Parimatch: secure your winnings today

The world of online gaming has revolutionized how players enjoy their favorite casino games and place bets on sports. A crucial aspect of this...

Magius tournaments: Πώς να συμμετάσχετε και να βγείτε νικητής

Ο κόσμος των διαδικτυακών καζίνο προσφέρει πλήθος ευκαιριών για διασκέδαση και κέρδη μέσω των τουρνουά, όπως είναι τα τουρνουά της Magius , που προσφέρουν...

SpinBoss Casino promotions revealed: claim your bonuses and play smart

As the online gaming landscape continues to evolve, players are increasingly drawn to casinos that offer appealing promotions and a diverse gaming experience. SpinBoss...

Getting started with No Verification Casinos: essential tips for UK gamers

The world of online casinos has undergone a significant transformation in recent years, particularly with the emergence of no verification casinos, which offer players...