34.6 C
Indore
Friday, April 26, 2024

कुछ लोग अब भी हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे, यह देश से गद्दारी है – CM केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार को दिल्ली में सबका साथ मिला है। लोगों ने बड़ी हिम्मत के साथ लॉकडाउन की शर्तों का पालन किया है। आने वाले दो-तीन हफ्ते में भी नियमों का अच्छे से पालन किया, तो कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी।

नई दिल्ली : कोरोना संकट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश इस समय नाजुक दौर से गुजर रहा है, लेकिन कुछ लोग हिंदू और मुसलमान के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम कोरोना को तभी हरा पाएंगे जब एकजुट होकर लड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं, वो देश से गद्दारी कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में कोरोना के केसों में बढ़ोतरी को चिंता की बात बताया और कहा कि सबको मिलकर इसे रोकना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के सामने अमेरिका, स्पेन, इंग्लैंड, फ्रांस, इटली जैसे शक्तिशाली देश बेबस हैं। हम इसे प्रकृति बोलें, अल्लाह बोलें या ईश्वर। लेकिन प्रकृति बहुत शक्तिशाली है। सोशल मीडिया देखा है कि इतनी कठिन परिस्थिति में भी कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी धर्म और जातियों के लोग मिलकर एकसाथ एक मुट्ठी की तरह काम करेंगे, तभी हम कोरोना से लड़ पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़े हैं। 9 अप्रैल को केवल 51 केस बढ़े थे। 10 अप्रैल को 183 केस बढ़े, 11 अप्रैल को 166 केस बढ़ गए, 13 अप्रैल को 356 केस बढ़ गए। ये चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के ऊपर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। दिल्ली देश की राजधानी है। पिछले दो महीनों में विदेश से बहुत यात्री आए। देश के दूसरे शहरों में भी विदेश से लोग आए, लेकिन दिल्ली में ज्यादा लोग आए। कोरोना प्रभावित देशों से बहुत लोग दिल्ली आए। इसके अलावा मरकज के काफी मामले आए। इन कारणों से दिल्ली में केस ज्यादा है। पूरी उम्मीद है कि हम सब मिलकर संभाल लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का बिल्कुल सही फैसला किया है। अगर लॉकडाउन नहीं बढ़ाते, तो कोरोना ज्यादा फैल जाता।

उन्होंने कहा कि सरकार को दिल्ली में सबका साथ मिला है। लोगों ने बड़ी हिम्मत के साथ लॉकडाउन की शर्तों का पालन किया है। आने वाले दो-तीन हफ्ते में भी नियमों का अच्छे से पालन किया, तो कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ इलाकों में कन्टेनमेंट जोन बनाए हैं। 47 से ज्यादा इलाकों को सील किया गया है। जिस इलाके में तीन या तीन से ज्यादा कोरोना के मरीज मिलते हैं, उस पूरे इलाके को सील कर देते हैं। सारे इलाके को सैनिटाइज करते हैं। ऑपरेशन शील्ड लागू करते हैं और यह ऑपरेशन काफी सफल है। पूरी दिल्ली में सैनिटाइजेशन के लिए 60 मशीनों का उपयोग कर रहे हैं। 10 जापानी मशीनों से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया है। केजरीवाल ने कहा कि वह भी कुछ कन्टेनमेंट इलाकों में जाएंगे और स्थिति को देखेंगे।

जो लोग अनिवार्य सेवाओं से जुड़े हैं उन्हें विशेष पास जारी किए गए थे, मगर उनकी वैलिडिटी 14 अप्रैल तक ही थी। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को साफ किया कि ऐसे पास अब आगे 3 मई तक वैलिड माने जाएंगे। लोगों को अलग से नए पास नहीं बनवाने पड़ेंगे।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles