18.1 C
Indore
Tuesday, March 19, 2024

मध्य प्रदेश में चुनाव कराना ही बंद कर देना चाहिए – पूर्व सीएम

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा निर्वाचन आयोग के असहायपन पर दया आती है। एमपी में चुनाव कराना ही बंद कर देना चाहिए। कलेक्टर को अधिकृत कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री से सूची ले लें और उम्मीदवारों को घोषित कर दें।

मध्य प्रदेश में आज जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव था। लेकिन भोपाल का चुनाव सुर्खियों में आ गया। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी के दांव पेंच, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मंत्री भूपेन्द्र सिंह की तकरार दिन भर चर्चा में रही। उसके बाद दिग्विजय सिंह की एक तस्वीर वायरल हो गयी।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के हथकंडों पर दिग्विजय सिंह ने घोर आपत्ति जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं से टेंडर वोट करवाए। पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान की गयी एक भी शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान नहीं लिया।

पंचायत चुनाव खासतौर से भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में गड़बड़ियों को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा निर्वाचन आयोग के असहायपन पर दया आती है। एमपी में चुनाव कराना ही बंद कर देना चाहिए। कलेक्टर को अधिकृत कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री से सूची ले लें और उम्मीदवारों को घोषित कर दें।

उन्होंने कहा जिला पंचायत चुनाव में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस इलेक्शन पिटिशन दायर करने के बाद हाई कोर्ट में भी याचिका दायर करेगी।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सीएम ने कहा सरकार के मंत्रियों ने सरकारी गाड़ी में झंडे लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर सुबह से कांग्रेसियों को रोका गया। भाजपा के एक विधायक को अंदर भेज दिया गया। कांग्रेस की आपत्ति के बाद ही भाजपा के विधायक को बाहर निकाला गया। सरकारी गाड़ी में अपने मतों को ढोना कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) का उल्लंघन है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य निर्वाचन आयोग से नोटिस जारी होनी चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा – पीठासीन अधिकारी की निर्देशिका में साफ लिखा है सदस्य के अक्षम होने पर ही टेंडर वोट डलवाए जा सकेंगे। टेंडर वोट उसी व्यक्ति के परिवार डाल सकेंगे। जिला परिषद चुनाव में 4 ऐसे लोगों से टेंडर वोट डलवाए गए जो सदस्य के पारिवारिक सदस्य नहीं थे।

दिग्विजय सिंह ने कहा – शुद्ध रूप से भाजपा के राजनीतिक कार्यकर्ता थे। जबकि वहां पर जो वाटर मौजूद थे उनमें से 10 के 10 वोटर साक्षर थे। स्वस्थ थे। फिर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से टेंडर वोट कराए गए

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा निर्वाचन आयोग का जो असहायपन है, उस पर दया आती है। वो चुनाव आयोग के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। इलेक्शन पिटिशन तो होगा ही हाईकोर्ट भी जाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अब तक जितनी भी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग में की हैं, उसमें से एक पर भी उसने संज्ञान नहीं लिया है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए। यहां केवल कलेक्टर को अधिकृत कर देना चाहिए कि मुख्यमंत्री से सूची ले ले और उसे घोषित कर दे। क्यों हम सभी कांग्रेसियों से मेहनत करवाते हैं।

मध्यप्रदेश में जनपद पंचायत के बाद जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। 51 में से 40 जिलों में भाजपा समर्थकों को जीत मिली। कांग्रेस को केवल 10 जिलों में ही जीत मिली है।

सिवनी जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थित अध्यक्ष बना है। मध्यप्रदेश में 52 में से 51 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है। सीधी जिले में जिला पंचायत वार्ड का परिणाम उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित करने के कारण वहां पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं हो सका है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles