38.1 C
Indore
Sunday, April 19, 2026

देश भर में मनी ईद, पीएम मोदी, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

demo pic
demo pic

नई दिल्ली- दिल्ली समेत देशभर में आज भी ईद मनाई जा रही है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पीएम नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर बुधवार को देशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर दिल्ली के जामा मस्जिद में आज सुबह नमाज पढ़ी गई। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। गौरतलब है कि केरल, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली समेत कई जगहों पर बुधवार को शिया समुदाय ने ईद मनाई थी।

गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशी बांटें:राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रूप से भारत और विदेशों में रह रहे सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान के एक महीने की इबादत के बाद आता है। हमें इस अवसर पर मानवता की सेवा के लिए खुद को पुन: समर्पित करने के साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशी बांटनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार हमें आपसी सद्भावना हेतु देश की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने और हम में से हर एक को प्रेम और भाईचारे के मार्ग का अनुसरण करने को प्रेरित करता है।

परोपकार और उदारता की भावना को मजबूत करता है यह त्योहारः अंसारी
उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के प्रतीक ईद-उल-फितर के उल्लासपूर्ण अवसर पर देश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों में भाईचारे और आपसी समझ की परंपरागत अभिव्यक्ति का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ईद-उल-फितर के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

अंसारी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने का यह त्योहार लोगों में भाईचारे और आपसी समझ की परंपरागत अभिव्यक्ति का प्रतीक है और यह करूणा, परोपकार और उदारता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा, मेरी यही शुभकामना है कि ईद-उल-फितर का त्योहार जो महान आदर्शों का प्रतीक है मानवता की समस्त भावनाओं के साथ हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और सद्भाव से परिपूर्ण करे।

सौहार्द एवं शांति की भावना को गहरा बनायेगा ईदः पीएम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत दुनिया के कुछ अन्य देशों के नेताओं को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जतायी कि यह विशेष दिन सौहार्द एवं शांति की भावना को गहरा बनायेगा।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मनी ईद
ईदुल फित्र का पर्व आज शहर में परंपरागत रूप से उत्साही माहौल में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबी एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दे रहे हैं। ईदगाह, ताजुल मस्जिद समेत शहर की कई मस्जिदों में फजिर की नमाज अदा की गई।

ईदगाह में शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने नमाज अदा करवाई। यहां रेहमत की बारिश और पूरे आलम में शांति और सद्भाव की दुआ की गई। पुराने शहर के गली-मुहल्लों में आज सुबह नए कपड़ों में सजे-धजे लोगों के जत्थे निकले।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ईद पर बधाई देने के लिए ईदगाह जा रहे थे, लेकिन रास्ते में नमाजियों की खासी भीड़ थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने स्टॉफ को हूटर बंद रखने और ट्रैफिक नहीं रोकने का निर्देश दिए। इसके चलते टैÑफिक में गाड़ी फंस गई तो मुख्यमंत्री आल सेंट स्कूल के पास उतर गए और पैदल ही ईदगाह पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान और सांसद आलोक संजर भी थे।

ईद की नमाज सबसे पहले ईदगाह पर अदा की गई। यहां करीब एक लाख बंदों ने नमाज पढ़ी। यहां शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने रमजान और ईद की फजीलत पर बयान दिया। उन्होंने विश्व शांति और रेहमत की बारिश के लिए भी दुआ की। ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, ताजउल मसाजिद, आरिफ नगर वाली मस्जिद, कुलसुम बिया मस्जिद, सकलैनी मस्जिद, मस्जिद आयशा सहित सैकड़ों मस्जिदों में लोगों ने नमाज में शिरकत की। इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला चल रहा है। लोग एक-दूसरे के घरों पर सिवइयां और शीरखुरमा खाने भी जा रहे हैं। इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, जुमेराती, लक्ष्मी टॉकीज, काजीकैंप, शाहजहांनाबाद, जहांगीराबाद सहित कई मुस्लिम मुहल्लों में ईद की खुशी देखते ही बनती है।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles