35.1 C
Indore
Friday, April 19, 2024

मां के साथ बेटे के बनवाए जबरन शारीरिक संबंध, पिता को इस बात का था डर

ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने बेटे को समलैंगिक बनने से रोकने के लिए उसकी सौतेली मां के साथ उसके जबरन संबंध बनवाए।

उस घटना के कई साल बाद जाकर पीड़ित ने इसका खुलासा किया और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी।

जिसके बाद मामले की जांच के बाद अदालत ने लड़के के पिता और उनकी पार्टनर को जेल भेज दिया है।

बता दें कि दोषी पाए गए माता-पिता फिलहाल बुजुर्ग हैं और दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा हो चुकी है। मिरर की एक खबर के अनुसार, ब्रिटेन के सरे में रहने वाले एक युवक डेनियल डाउलिंग (38 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें उसने अपने पिता और सौतेली मां पर करीब 17 साल पहले उसका शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

अपनी बात के पक्ष में डेनियल ने एक टेलीफोन बातचीत की क्लिप भी पुलिस को सौंपी, जिसमें डेनियल के पिता रिचर्ड डाउलिंग ने अपना अपराध स्वीकारा था।

डेनियल ने बताया कि उसके पिता को लगता था कि उसमें समलैंगिकों वाले लक्षण हैं। जिसके चलते उन्होंने उसे समलैंगिक बनने से रोकने के लिए डेनियल की सौतेली मां और अपनी दूसरी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।

इस दौरान डेनियल उसकी सौतेली मां और उसके पिता एक साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। डेनियल के अनुसार, तीन साल के दौरान उन्होंने ऐसा 10 से ज्यादा बार किया।

हालांकि बाद में उसके पिता और उसकी सौतेली मां का ब्रेकअप हो गया। जिस वक्त डेनियल के साथ ये सब हुआ, उसकी उम्र सिर्फ 11 साल की थी।

डेनियल का आरोप है कि उसके पिता और सौतेली मां की इस हरकत ने उसका बचपन छीन लिया और उसे लंबे समय तक मानसिक तनाव झेलना पड़ा।

इसी साल मई माह में ब्रिटेन की एक अदालत ने डेनियल के पिता और सौतेली मां को दोषी ठहराते हुए उन्हें क्रमशः 5 साल और 8 साल की सजा सुनायी है।

अदालत में अपना पक्ष रखते हुए डेनियल के आरोपी पिता ने कहा कि “मैं सिर्फ उसे सही दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा था, ताकि वह समलैंगिंक ना बन जाए। ऐसा इसलिए था क्योंकि उसमें (डेनियल) में समलैंगिकों वाले लक्षण थे।”

कानून के मुताबिक अदालत ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की थी। लेकिन डेनियल ने खुद अपने पिता और सौतेली मां की पहचान जाहिर कर दी है।

डेनियल का कहना है कि “उसके पिता का काम उसे बचाना था, लेकिन उन्होंने उसकी मासूमियत छीन ली और उसका बचपन बर्बाद कर दिया। मैं उसे कभी नहीं भूल सकता।”

बता दें कि डेनियल एक समलैंगिंक हैं और फिलहाल एक फैशन स्टोर में रिटेल मैनेजर के तौर पर नौकरी कर रहे हैं।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles