29.8 C
Indore
Friday, April 26, 2024

MP : प्रदेश को नोंच रही है कमलनाथ सरकार – शिवराज

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस के सियासी घमासान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जाहिर की है। सिंह का कहना है कि प्रदेश में क्या हालात बन गए हैं। कमलनाथ सरकार ने बना चारों तरफ हाहाकर की स्थिति बना दी है।

सरकार बनने पर उम्मीद थी कि कुछ तो बेहतर करेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। मैं जनता के लिए चिंतित हूं। बस चिंतित ही नहीं हूं बल्कि मध्य प्रदेश को बर्बाद होते देख मेरे साथ जनता भी परेशान है। जैसा हिसाब-किताब बता रहे हैं वो समझ से परे है। कांग्रेस के मंत्री-विधायक बता रहे हैं कि कौन-कौन सा मंत्री कैसे पैसे खा रहा है और किसके ट्रांसफर में कौन कितने पैसे ले रहा है। कौन पत्थर-गिट्टी लूट रहा है और कौन भ्रष्टाचार कर रहा है।

इस वक्‍त जैसा राज मप्र में कांग्रेस सरकार में चल रहा है, वैसा इससे पहले कभी नहीं देखा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं। भ्रष्‍टाचार में भी हिस्सेदारियां हो रही हैं।

कांग्रेस के एक बड़े नेता रेत के उत्खनन में लूट मार मचा रहे हैं। ट्रांसफर और पोस्टिंग में पैसे लिए जा रहे हैं। किस मुंह से सरकार चला रहे हैं ये तो बताएं। प्रदेश अब बर्बाद और तबाह हो चुका है।

मध्य प्रदेश अब बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। ये सरकार चील और कौओं की तरह प्रदेश को नोंच-नोंच कर खा रही है। मुख्यमंत्री की ड्यूटी है वो इस प्रदेश को बचाएं।

सरेआम जो आरोप लग रहे हैं सत्ता पक्ष के जरिए उसका जवाब दें। मैडम सोनिया गांधी की ड्यूटी है कि वो देश को बताएं कि ऐसी लूट हो रही है। उसको रोकने कुछ करेंगी या नहीं करेंगी। लूट के हिस्से में उपर से नीचे तक क्या सबकी भागीदारी है।

शिवराज ने आगे कहा कि पहले ये तो बताएं कि कौआ कौन है। आंतरिक लोकतंत्र क्या है। क्या आंतरिक लोकतंत्र लूट के लिए होता है। आंतरिक लोकतंत्र वो है जो चुनाव में हो, संगठन में चुनाव हो और पार्टी फोरम पर लोग बात करें। अंदर की सारी बातें बाहर आ रही हैं। अब ये सरकार चलने के काबिल नहीं है।

कौन किस को बर्खास्त करें ये समझ ही नहीं आ रहा है। सरकार चला कौन रहा है। ये भी तो नहीं पता है, जिसने पाप नहीं किया हो वो पहला पत्थर मारे।

शिवराज ने फिर हमला करते हुए कहा कि ये ऐसा तमाशा हो गया है कि समझ नहीं आता है कि क्या संज्ञा दें। इस तमाशे को तो अब अलीबाबा 40 चोर का नाम भी नहीं दे सकते हैं। अध्यक्ष का भी चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन जिस ढंग से कारनामे हो रहे हैं उससे मप्र का विकास ठप हो गया है। जनता का कल्याण रूक गया है। योजनाएं रूक गई हैं। जनहित की योजनाओं पर ब्रेक लग गया है। कौन-किसे मारे यही मचा है। मेरे प्रदेश को तो अब भगवान बचाएं।

जहां तक हमारी पार्टी का सवाल है। हमने तय किया था कि किसी सरकार को जोड़तोड़ से नहीं गिराएंगे। जोड़ा-तोड़ा बहुमत है तो भी वो सरकार चलाए। कांग्रेसी आपस में भी ही लड़कर मर रहे हैं। सरकार की फजाहीत कराने पर आमदा हैं। अब भाजपा सड़कों पर जनता की लड़ाई लड़ेगी।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles