27.1 C
Indore
Tuesday, March 19, 2024

मध्य प्रदेश देश में अपराध की राजधानी बन गया है – पूर्व CM

दिग्विजय सिंह ने कहा संघ, बजरंग दल, भाजपा के लोग ऐसी घटनाओं के वीडियो बनाते हैं जिससे मुस्लिमों में दहशत फैला सकें। उन्होंने कहा यह डरपोक लोग हैं मगर मैं इनका सामना करूंगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश धीरे धीरे देश में अपराध की राजधानी बन रहा है। इसकी मुख्य वजह प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का इस ओर ध्यान नहीं देना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री वसूली और अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने में लगे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा नरोत्तम मिश्रा गृहमंत्री के साथ जेल मंत्री भी हैं। वो फर्जी FIR पर लोगों को गिरफ्तार कराते हैं और फिर जेल में प्रताड़ित कराते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा एक शुक्ला परिवार के लड़के को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है और सीवर का पानी पिलाया गया।

दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि आपने गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि रिवॉल्वर का लाइसेंस चाहिए, तीन लाख रुपये में मिल जाएगा।

उन्होंने आगे कहा इसी वजह से 4 से 5 महीने पहले इंदौर, मंदसौर, उज्जैन में साम्प्रदायिक घटनाएं हुई थीं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन राज्य सरकार नहीं कर रही है। इस पर PIL भी इंदौर हाई कोर्ट में दायर की हुई है। राज्य सरकार को नोटिस भी मिला है, सरकार ने जवाब देने के लिए समय मांगा है।

राज्य सरकार पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने पूछा नियमों में बदलाव करने का किसको अधिकार दिया गया है, कि आप गांव में मत आएं। कबाड़ी वाला, चूड़ी वाला गरीब काम कर रहा है या मुस्लिम होना संविधान के खिलाफ है, अपराध है।

दिग्विजय सिंह ने कहा संघ, बजरंग दल, भाजपा के लोग ऐसी घटनाओं के वीडियो बनाते हैं जिससे मुस्लिमों में दहशत फैला सकें। उन्होंने कहा यह डरपोक लोग हैं मगर मैं इनका सामना करूंगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कायर लोग डराना पसंद करते हैं, लेकिन उनके सामने जो लोग सीना तान के खड़े हो जाते हैं तो वो भाग जाते हैं।

दिग्विजय सिंह ने बिजली कटौती पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद राज्य में बिजली की समस्या पैदा हुई। बिजली घर छत्तीसगढ़ में थे और उपभोक्ता मध्य प्रदेश में थे। इस वजह से वर्ष 2003 में मैं चुनाव हार गया था।

उन्होंने बताया बिजली के प्रोजेक्ट जो शुरू किए थे वो सब 2003 के बाद शुरू हुए हैं। 2011 में बिजली सरप्लस थी, क्योंकि सरकार ने कुछ कारखाने बंद करा रखे थे। इधर, गुजरात, महाराष्ट्र में बिजली की मांग बढ़ गई तो राज्य सरकार ने महंगे दामों पर बिजली उन्हें बेच दी। यह भ्रष्टाचार का अड्डा बन हुआ है। दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार ने किसानों के बिजली के बिल आधे किए थे। यहां तक कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक 1 रुपए कम किए गए थे। मध्य वर्ग का बिल 200 से 250 रुपये तक आता था। आज वही बिल हजार से 5 हजार तक आ रहा है। इसे लेकर लोगों में बहुत नाराजगी है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles