29.7 C
Indore
Wednesday, March 11, 2026

Future retail news: किशोर बियाणी की इस कंपनी को खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं मुकेश अंबानी और गौतम अडानी

कर्ज में फंसे किशोर बियाणी की कंपनी फ्यूचर रिटेल (Future Retail) बिकने जा रही है। इसके लिए मुकेश अंबानी और गौतम अडानी समेत 11 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। यह कंपनी इनसॉल्वेंसी रेजॉल्यूशन के दौर से गुजर रही है। फ्यूचर रिटेल के पास बिग बाजार (Big Bazar), Foodhall और Easy Day जैसे स्टोर्स ब्रांड हैं।

बिकने जा रही है किशोर बियाणी की कंपनी फ्यूचर रिटेलअडानी और अंबानी समेत 11 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
कंपनी के पास बिग बाजार, Foodhall और Easy Day जैसे ब्रांड
नई दिल्ली: कर्ज में फंसी फ्यूचर रिटेल (Future Retail) को खरीदने के लिए रिलायंस रिटेल (Reliance Retail), अडानी ग्रुप के जॉइंट वेंचर अप्रैल मून रिटेल समेत 11 अन्य कंपनियां संभावित बोलीदाताओं की अंतिम सूची में शामिल हैं। फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) के समाधान पेशेवर की ताजा जानकारी के अनुसार ये कंपनियां संबंधित शेयरधारकों से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद संभावित समाधान आवेदनकर्ताओं की अंतिम सूची में शामिल हुई हैं। रिलायंस रिटेल और अप्रैल मून रिटेल के अलावा बोलीदाताओं में कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स, धर्मपाल सत्यपाल, नलवा स्टील एंड पावर, शालीमार कॉर्प, एसएनवीके हॉस्पिटैलिटी एंड मैनेजमेंट, यूनाइटेड बायोटेक और डब्ल्यूएच स्मिथ ट्रैवल शामिल हैं। अपडेटेड जानकारी के मुताबिक 10 नवंबर, 2022 को जारी संभावित समाधान आवेदनकर्ताओं की सूची जारी होने के बाद कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। यह कंपनी इनसॉल्वेंसी रेजॉल्यूशन के दौर से गुजर रही है। संभावित खरीदारों के लिये रुचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तीन नवंबर थी।
देश के दो सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) तेजी से अपना कारोबार फैलाने में लगे हैं। यही वजह है कि उन्होंने किशोर बियाणी (Kishore Biyani) की कंपनी फ्यूचर रिटेल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। यह कंपनी इनसॉल्वेंसी रेजॉल्यूशन के दौर से गुजर रही है। इससे पहले खबर आई थी कि अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने रेजॉल्यूशन प्रोफेशनल को एक नोटिस भेजकर कहा है कि उसका फ्यूचर ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी पर 5,300 करोड़ रुपये का बकाया है। अडानी की कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड (Adani Airport Holding Ltd) और फ्लेमिंगो ग्रुप (Flemingo Group) ने इसके लिए एक जॉइंट वेंचर अप्रैल मून रिटेल (April Moon Retail) बनाया है।
रिलायंस और फ्यूचर का सौदा
फ्यूचर रिटेल के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने कहा था कि संभावित बिडर्स की लिस्ट 20 नवंबर को जारी होगी। इसके बाद 15 दिसंबर तक रिजॉल्यूशन प्लान सौंपना होगा जो एक बाइंडिंग बिड होगी। फ्यूचर रिटेल के पास बिग बाजार (Big Bazar), Foodhall और Easy Day जैसे स्टोर्स ब्रांड हैं। अभी कंपनी देश में करीब 300 स्टोर्स चला रही है। इनमें 30 बड़े फॉर्मेट और 272 छोटे फॉर्मेट वाले स्टोर शामिल हैं। हालांकि हाल में इन स्टोर्स में फुटफॉल में भारी गिरावट आई है।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने अगस्त 2020 में फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग बिजनस को खरीदने के लिए 24,713 करोड़ रुपये की एक डील की थी। लेकिन अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐमजॉन ने इस डील का विरोध किया था। इस साल अप्रैल में रिलायंस ने इस डील से किनारा कर लिया था। डील की घोषणा होने के बाद रिलायंस ने फ्यूचर को अपना कामकाज चलाने के लिए कुछ फाइनेंशियल मदद दी थी। लेकिन फरवरी में रिलायंस ने फ्यूचर रिटेल के 950 से अधिक स्टोर बंद कर दिए थे। रेंट पेमेंट्स में डिफॉल्ट के बाद रिलायंस ने ऐसा किया था। इसके बाद रिलायंस ने इन लोकेशंस में अपना स्टोर शुरू कर दिया।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles