17.1 C
Indore
Thursday, January 16, 2025

सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ वासियों में आई खुशहालीः मुख्यमंत्री श्री बघेल

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का ऐतिहासिक टॉउन हॉल में आयोजन

वीडियो कान्फ्रेसिंग से मुख्यमंत्री बघेल ने दिया विकास का संदेश

मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर शहर के ऐतिहासिक टॉउन हॉल में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पिछले 4 सालों में सरकार की उपलब्धि एवं अन्य सफलताओं से भरा संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के अन्नदाताओं का ऋण माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत अब पूरे देश में सबसे अधिक मिल रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार ने योजनाएं चलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गोबर खरीद कर अकल्पनीय-असोचनीय काम पूरा किया है। सरकार की योजनओं से आम लोगों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है और छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशहाली बढ़ी है। श्री बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और खुशहाली के अपने पुरखों के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गांे आदि सभी वर्गाें-समाजों के लिए योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। राज्य का सर्वांगीण विकास करने के लिए सरकार प्रतिबंद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री का राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस के कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
सरकार के काम से छत्तीसगढ़ी माटी से बढ़ा जुड़ाव, मुख्यमंत्री बने प्रदेश की पहचानः महापौर एजाज ढेबरमुख्यमंत्री बघेल

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि राज्य की जनता की भलाई और विकास के लिए पिछले 4 वर्षाे में सरकार ने बहुत कार्य किया है। आज राज्य की जनता के लिए गौरव महसूस करने का दिन है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कामों और शासकीय योजनाओं से छत्तीसगढ़ी माटी से जुड़ाव बढ़ा है। इन योजनाओं में लगाव का भाव है, अपनेपन की महक है, जो सभी छत्तीसगढ़वासियों को गौरव का अहसास करा रही है। महापौर ने कहा कि सरकार के कामों ने छत्तीसगढ़ को देश में एक अलग पहचान दी है। ऐसा कोई क्षेत्र, समाज और वर्ग नही है, जिनके हित में सरकार ने काम ना किया हो। प्रदेश के मुखिया अभिनव योजनाओं को चलाने के लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ के पहचान बन गए है। महापौर ने भी छत्तीगसढ़ गौरव दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, गरीबों को बांटी सब्जियां- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कलेक्टोरेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं खुशहाली का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ महतारी से मांगा। इसके बाद श्री बघेल ने जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से ताजी सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया।

Related Articles

स्मार्ट मीटर योजना: ऊर्जा बचत के दूत बन रहे हैं UP MLA

लखनऊ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी RDSS (रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) ने एक बार फिर अपने उद्देश्य को सार्थक किया है। आम जनता के मन...

EVM से फर्जी वोट डाले जाते है! BSP देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते...

Sambhal Jama Masjid Survey- संभल शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव,हंगामा उपद्रवियों को हिरासत में लिया

Jama Masjid Survey Live: एसपी ने कहा कि उपद्रवियों ने मस्जिक के बाहर उपनिरिक्षकों की गाड़ियों में आग लगाई थी. साथ ही पथराव किया...

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
137,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles