27.1 C
Indore
Tuesday, May 26, 2026

हरियाणा जाट आंदोलन: प्रदर्शन की घोषणा, सरकार, पुलिस तैयार

Demo-Pic
Demo-Pic

चंडीगढ़- जाट समुदाय के नेताओं के एक वर्ग ने हरियाणा में आरक्षण के लिए रविवार से फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है ! इसके मद्देनजर, हरियाणा सरकार और राज्य पुलिस खुद को स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर रही है !

इंटरनेट सेवा बंद

एहतियातन शनिवार शाम को सोनीपत में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस और बल्क मैसेज पर बैन लगा दिया गया ! डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के मकरंद पांडुरंग ने जिले में धारा-144 लगाने के आदेश दिए हैं ! बताया जा रहा है कि राज्‍य के सात और जिलों में इंटरनेट बंद किया जा सकता है !

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों एवं अर्धसैनिक बलों को सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, पानीपत और कैथल जैसे संवेदनशील जिलों में तैनात कर दिया गया है !

सोनीपत जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लगा दी गई है. इसमें पांच या उससे अधिक लोगों के किसी जगह जमा होने पर रोक है !

बांध पर पहरा
फरवरी में हुए जाट आंदोलन के दौरान मुनक बांध के करियर-लाइन्ड चैनल (सीएलसी) को क्षतिग्रस्त कर दिल्ली को जल की आपूर्ति बाधित कर दी गई थी ! राष्ट्रीय राजमार्गों व रेल मार्गों को भी बाधित किया था. इस बार इन जगहों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है !

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन ने प्रत्येक जिले में एक जगह की पहचान की है जहां लोग शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे सकते हैं !

रेल मार्ग बंद होने की आशंका
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने जाट एवं अन्य समुदाय के लिए आरक्षण कोटा की अधिसूचना पर रोक लगा दी है ! इससे उत्तरी राज्यों जिनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लोग इस बात से चिंतित हैं कि आंदोलन के हरियाणा में फिर सड़क और रेल मार्ग जाम हो सकता है !

शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे’
ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति(एआईजेएएसएस) ने फिर से आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया है ! जाट समुदाय के कुछ अन्य वर्गो और उनके नेताओं ने इस आंदोलन से खुद को अलग कर लिया है ! एआईजेएएसएस के नेता हवा सिंह सांगवान ने आश्वस्त किया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा !

हरियाणा ने अपने पांच दशकों के इतिहास में इस साल फरवरी में जाट आंदोलन के दौरान हिंसा का सबसे खराब दौर देखा था ! आंदोलन के दौरान 30 लोगों की जान गई थी, 320 लोग घायल हुए थे और सैकड़ों करोड़ की संपत्ति बर्बाद हुई थी ! करीब 10 दिनों तक राज्य पंगु बना रहा था !

आंदोलन की घोषणा के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को सभी पुलिसकर्मियों का अवकाश रद्द किए जाने की घोषणा की !

हरियाणा के अपर मुख्य सचिव गृह राम निवास ने यहां कहा कि हरियाणा में अर्धसैनिक बलों की 48 कंपनियां विधि व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की सहायता करेंगी !

हर परिस्‍थिति से निपटने को तैयार: एडीजीपी
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुहम्मद अकिल ने कहा कि पुलिस किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है !

उन्होंने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखेगी और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी ! व्यक्ति या समूह जो शांतिपूर्ण माहौल को सीधे या परोक्ष रूप से दूषित करने की कोशिश करेंगे वे कड़ी कार्रवाई को आमंत्रित करेंगे !

उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी तरह से सड़क या रेल मार्ग जाम करना बर्दाश्त नहीं करेगी ! पुलिस जिम्मेदार नागरिकों के साथ ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए बैठकें कर रही है !

पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
आंदोलन को देखते हुए आपात मामलों को छोड़ सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं !
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील ने कहा, असामाजिक तत्वों पर कड़ी चौकसी रखी जाएगी ! अफवाह फैलाने वाले लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा ! शांति बनाए रखने के लिए जन प्रतिनिधियों और ग्राम पंचायतों की मदद मांगी गई है !

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles