फेसबुक पर मजाक बनाने के चलते एक युवक को किडनैप कर उसकी पिटाई करने के दावे के चलते सुर्खियों में आए दीपक मिश्रा ने इस बार हिंदुओं को गंदी-गंदी गालियां देते हुए उन्हें मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए भड़काने का प्रयास किया है।
दीपक मिश्रा का ये भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि इस शख्स को सलाखों के पीछे होना चाहिए..आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इस खुद तो हिंदुत्व का रखवाला बताने वाले इस शख्स ने एक लड़के की पिटाई करते हुए वीडियो बना कर उसे अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया था।
इस वीडियो में ये दावा कर रहा था कि मार खाने वाला लड़का उसका और हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रहा था इसलिए इसे सबक सिखा रहा हूं। दीपक मिश्रा का वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो के आधार पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की। मामला बढ़ता देख इसने पलटी मारते हुए कहा था कि मैंने तो वीडियो एक फिल्म के तौर पर बनाया था, उस वीडियो में एक्टिंग की जा रही थी।
इस वीडियो के बाद इस शख्स ने फिर से एक बार वीडियो अपलोड करते हुए मुसलमानों के साथ-साथ हिंदुओं के लिए अपशब्द कहे हैं। इसने उन हिंदुओं को गालियां दी हैं जो लोग मुसलमानों से सहानुभूति रखते हैं या फिर अपने धर्म के लिए कुछ नहीं करते हैं। इसने वीडियो में कहा है कि जो लोग गीता और कुरान को एक समान बताते हैं उन लोगों को अपनी मां और किसी वेश्या में भी कोई फर्क नजर नहीं आता होगा।
वीडियो में ये हिंदुओं को भड़काते हुए कह रहा है कि तुम लोग गणेश बीड़ी जैसी चीजें बना लेते हो लेकिन क्या कभी पैगंबर या अल्लाह ब्रांड की कोई चीज देखी है। आपको बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसलिए हम आपतक ये खबर पहुंचा रहे हैं।
@एजेंसी














