38.9 C
Indore
Friday, April 19, 2024

संघ के नेता को गिरफ्तार किया तो जल उठेगा पूरा राज्य- भाजपा अध्यक्ष

कर्नाटक में भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को धमकी देते हुए कहा है कि वह खुद अपनी जिम्मेदारी पर प्रभावशाली आरएसएस नेता को गिरफ्तार करें। गुरुवार (13 जुलाई, 2017) को दक्षिणा कन्नड़ में भाजपा के एक प्रदर्शन में येदियुरप्पा ने सीएम सिद्धारमैया को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर आरएसएस नेता कल्लड़का प्रभाकर भट्ट को किसी भी केस में गिरफ्तार किया गया तो संघ के सारे कार्यकर्ता सड़क पर उतर आएंगे। पूरा राज्य उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ जल उठेगा।’

येदियुरप्पा ने आगे कहा कि सिर्फ किसी प्रदर्शन में शामिल होने पर ही कल्लड़का प्रभाकर पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है। अगर सरकार उन्हें गिरफ्तार कर सूबे में आग लगाना चाहती है तो मैं उन्हें सावधान कर देना चाहता हूं। पूरे राज्य में आग फैल जाएगी। हम सावधान करते हैं। अगर इसके बाद राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो राज्य सरकार खुद इसके लिए जिम्मेदार होगी। जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ऐसे समय में कल्लड़का प्रभाकर का बचाव कर रहे हैं जब मीडिया में खबरें आईं थीं कि सरकार विवादित भाषणों की वजह से उनके खिलाफ एक्शन ले सकती है। इस दौरान येदियुरप्पा ने कांग्रेस के दो मंत्रियों पर राज्य में अशांति फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में आम लोगों को पूरी स्वतंत्रता नहीं दे रही है।

वहीं भाजपा सासंद सोभा करंदलाजे ने रामनाथ राय को ओपन चैलेंज देते हुए कहा, ‘ एक बार कल्लड़का प्रभाकर को छूकर भी दिखा दीजिए। उनको गिरफ्तार करने की कोशिश ही कर लीजिए। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस पार्टी के लिए ये ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम होगा।’ बता दें कि रामनाथ राय सूबे में कांग्रेस से विधायक है।

जानकारी के लिए बता दें कि कल्लड़का प्रभाकर भट शैक्षिक संस्थान चलाते हैं और राज्य में उनका काफी प्रभाव है। उनपर कई बार भड़काऊ भाषण देने के आरोप भी लगे हैं। भाजपा के कई बडे़ नेता उनसे राजनीतिक सलाह, प्लानिंग और पार्टी के विस्तार को लेकर सलाह लेने के लिए जाते हैं। प्रभाकर पर राज्य में चार भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस में चल रहे हैं। इनमें से कुछ ट्रायल में भी हैं।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles