23.1 C
Indore
Saturday, February 14, 2026

IPL 2016 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद

IPL-Final Warner-Kohliबेंगलुरु- कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज यहां कप्तान डेविड वार्नर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में आईपीएल में तीसरी बार मिले इस मौके से चूकना नहीं चाहेगी, वहीं दोनों टीमों की निगाहें अपने पहले टी20 खिताब लगी होंगी।

हालांकि बेंगलूर का सनराइजर्स पर पलड़ा थोड़ा भारी है क्योंकि उनके पास दो बार आईपीएल फाइनल (2009 और 2011) में खेलने का अनुभव है, लेकिन दोनों ही मौकों पर टीम उप विजेता रही थी। सनराइजर्स हैदराबाद का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्ले ऑफ स्थान रहा जो उसने 2013 में अपने पदार्पण सत्र में हासिल किया था। बेंगलुरु का अभियान शुरुआत में थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहा जिससे उन्हें प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिये अंतिम चार मैच जीतने की दरकार थी और उन्होंने सिर्फ इतना ही हासिल नहीं किया बल्कि क्वालीफायर में अपनी जीत से तीसरी बार सीधे फाइनल में जगह सुनिश्चित की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम अब जिस लय में, उससे वह इस मौके का फायदा उठाकर इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट को जीतने के लिये प्रतिबद्ध होगी क्योंकि दो बार वह इस मौके से चूक चुकी है। बेंगलूर ने फॉर्म बिलकुल सही समय पर हासिल की और पांच शानदार प्रदर्शन कर गुजरात लायंस (को 144 रन), कोलकाता नाइटराइडर्स (को नौ विकेट), किंग्स इलेवन पंजाब (को डकवर्थ लुईस पद्धति से 82 रन से), दिल्ली डेयरडेविल्स (को छह विकेट) और फिर पहले क्वालीफायर में गुजरात (को चार विकेट) से शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

सभी की निगाहें बेंगलूर के कोहली और एबी डिविलियर्स पर लगी होंगी जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकषिर्त किया है। कोहली कप्तानी में भी प्रभावशाली रहे हैं, निराशाजनक शुरूआत के बाद उन्होंने अपनी टीम में आत्मविश्वास भर दिया। जब टीम के लिये क्वालीफाई करना मुश्किल दिख रहा था, कप्तान ने अपनी बल्लेबाजी और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता से इसे संभव कर दिखाया।

इसमें कोई शक नहीं कि कोहली अभी तक अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फार्म का लुत्फ उठा रहे हैं और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 15 मैचों में 919 रन जोड़े हैं जिसमें छह अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन का रहा। वहीं डिविलियर्स लीग में 682 रन बनाकर तीसरे सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी हैं, इसमें उन्होंने एक सैकड़ा और छह अर्धशतक बनाये हैं।

बल्कि यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले क्वालीफायर में जीत के लिये 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलूर की टीम एक समय पांच विकेट पर 29 रन बनाकर जूझ रही थी लेकिन डिविलियर्स ने नाबाद 79 रन की बेहतरीन पारी खेली और सातवें विकेट के लिये इकबाल अब्दुल्ला (33) के साथ मैच विजयी 91 रन की साझेदारी कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

कोहली और डिविलियर्स के अलावा बिग हिटर क्रिस गेल भी आज बड़ी पारी खेलने पर निगाह लगाये होंगे, उन्होंने पिछले कुछ मैचों में फार्म में वापसी के संकेत दिये हैं। बेंगलुरु की वापसी का श्रेय टीम के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को भी दिया जाना चाहिए जिसने अंत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टूर्नामेंट के शुरू में इसकी काफी आलोचना की जा रही थी।

गेंदबाजी में वापसी लेग स्पिनर युजवेंद्र चाहल की बदौलत ही संभव हो सकी, जो 12 मैचों में 20 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने में दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस जोर्डन ने जब से टीम में प्रवेश किया तब से बेंगलूर को अंतिम ओवर में अपने प्रतिद्वंद्वियों को रोकने में मदद मिली। वहीं आस्ट्रेलियाई शेन वाटसन ने भी गेंद से टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने भी इस सत्र में अभी तक 15 मैचों में 20 विकेट हासिल कर लिये हैं। आज का मैच बेंगलूर के लिये सनराइजर्स से पिछली भिड़ंत में मिली 15 रन की हार का बदला चुकता करने का मौका भी होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी अपने कप्तान वार्नर पर निर्भर होगी जिन्होंने शानदार अगुवाई करते हुए टीम को पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया। सनराइजर्स की टीम दो बड़ी जीत के बाद फाइनल में पहुंची हैं, उसने पहले दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स को एलिमिनेटर में 22 रन से पराजित किया और फिर दूसरे क्वालीफायर में गुजरात लायंस को चार विकेट से शिकस्त दी।

वार्नर ने अभी तक 16 मैचों में आठ अर्धशतकों की मदद से 779 रन जुटाये हैं, वह आईपीएल 9 में सर्वाधिक रन जुटाने वाले बल्लेबाजों में कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं। दूसरे क्वालीफायर में लायंस के खिलाफ नाबाद 93 रन की मैच विजेता पारी वार्नर का सर्वोच्च स्कोर है। वार्नर के अलावा सनराइजर्स में शिखर धवन (473 रन), अनुभवी युवराज सिंह, मोइजेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, नमन ओझा ओर बिग हिटर आल राउंडर बेन कटिंग बल्लेबाजी विभाग में मौजूद हैं। लेकिन सनराइजर्स के लिये उनकी गेंदबाजी इस सत्र में अभूतपूर्व रही है। बल्कि यह कहना गलत नहीं होगा कि आज का मैच बेंगलुरु की बल्लेबाजी और सनराइजर्स की गेंदबाजी इकाई के बीच होगा।

टीमें इस प्रकार हैं:-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर:- विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, शेन वाटसन, केएल राहुल, सचिन बेबी, वरूण आरोन, अबु नेचिम, श्रीनाथ अरविंद, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चाहल, ट्रेविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, क्रिस जोर्डन, डेविड विसे, अक्षय कर्णेवार, सरफराज खान, विक्रमजीत मलिक, मंदीप सिंह, परवेज रसूल, हषर्ल पटेल, केन रिचर्डसन, तबरेज शम्सी, विकास टोकस, प्रवीण दुबे।

सनराइजर्स हैदरबाद:- डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, युवराज सिंह, मोइजेस हेनरिक्स, इयोन मोर्गन, दीपक हुड्डा, नमन ओझा, कर्ण शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, भुवनेश्वर कुमार, बरिंदर सरन, ट्रेंट बोल्ट, बेन कटिंग, केन विलियम्सन, आशीष रेड्डी, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, सिद्धार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन, विजय शंकर, टी सुमन, आदित्य तारे।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...