28.8 C
Indore
Friday, April 19, 2024

MP : भाजपा की उत्पत्ति ही हत्या के विचार से हुई है – जीतू पटवारी

भाजपा की संकल्प यात्रा से पहले ही गांधी पर राजनीति शुरू हो गई है। यहां इन दिनों ‘मेरे गांधी या तेरे गांधी’ की सियासत नजर आ रही है। मेट्रो में जिस तरह भाजपा-कांग्रेस में क्रेडिट लेने की होड़ दिखी, वैसा सियासी घमासान महात्मा गांधी को लेकर भी शुरू हो गया है।

भाजपा जहां 2 अक्टूबर से संकल्प यात्रा निकाल रही है वहीं कांग्रेस भी अपने अभियान को लेकर रणनीति बना रही है।

इसी बीच मंत्री जीतू पटवारी ने एक विवादास्पद बयान देकर सनसनी फैला दी है। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की उत्पत्ति ही हत्या के विचार से हुई है।

भाजपा की गांधी जयंती पर संकल्प यात्रा निकालने पर मंत्री जीतू पटवारी का विवादित बयान सामने आया है।

कांग्रेस सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि, ‘महात्मा गांधी के विचारों को पूरे विश्व ने आत्मसात किया है, वो एक व्यक्ति नहीं विचार थे। यही विचार अब पूरी दुनिया में फैल रहे हैं। भाजपा की जो उत्पत्ति हुई है, वो उनकी हत्या वाले विचार से ही हुई है। मैं मानता हूं कि वो भी महात्मा गांधी के विचार पर आ रहे हैं, ये भी सुखद संयोग है। वे गांधीजी के विचारों की हत्या नहीं कर पाए हैं। मैं उनको इसकी बधाई देता हूं कि वो गांधी जी को आत्मसात करने में लगे हुए हैं।’

जीतू पटवारी के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के पूर्व मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि कमलनाथ जी की सरकार में उनको तवज्जो नहीं मिल रही है तभी वो सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांधीजी के विचारों को तिलांजलि दे दी है। कांग्रेस के नेहरू परिवार ने केवल सरनेम को अपनाया है। नेहरू परिवार ने सिर्फ गांधी लिखा।

पूर्व मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी के विचारों को पूरी तरह से त्याग दिया गया है। गांधीजी के विचारों को सिर्फ और सिर्फ भाजपा ने आगे बढ़ाया है। नरेंद्र मोदी ने जो स्वच्छता अभियान शुरू किया है वो गांधी जी का विचार था। स्वच्छ भारत बनाने के गांधीजी के सपने को नरेंद्र मोदी ने ही साकार किया है। जीतू पटवारी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्हें इसके लिए भाजपा से माफी मांगनी चाहिए।

बीजेपी 2 अक्टूबर गांधी जयंती से संकल्प यात्रा शुरू करने जा रही है, जो 30 जनवरी 2020 तक चलेगी। इसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषदों के सदस्य, पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पार्टी नेताओं द्वारा 15 दिनों के अंदर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में 150 किलोमीटर तक की पदयात्रा की जाएगी।

इस यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ता गांधीजी के विचारों को जनमानस तक पहुंचाएंगे साथ ही जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

बीजेपी द्वारा देशभर में संकल्प यात्रा के ऐलान के बाद कांग्रेस भी गांधीजी को लेकर फिर से जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles