34.6 C
Indore
Friday, April 26, 2024

महिला जज की सनसनीखेज हत्या, किया था प्रेम विवाह

pratibha-gautam-judgeकानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात कोर्ट में ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह की सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। प्रतिभा सिंह ने इसी साल जनवरी माह में अपने से दो साल छोटे अभिषेक सिंह से प्रेम विवाह किया था।

प्रतिभा सिंह का शव उनके सरकारी आवास पर पंखे से लटका हुआ था और उनके दोनों हाथों की नसें कटी हुई थी। लेकिन जो खास बात सामने आई है कि कमरे में किसी भी तरह का ब्लेड नहीं मिला है जिससे हाथ की नस काटी गई हो।

शनिवार रात आखिरी बार हुई पति से बात
प्रतिभा गौतम की तैनाती कनपुर देहात में करीब सवा साल पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के रूप में हुई थी। मूलतः उरई की रहने वाली प्रतिभा गौतम कानपुर नगर की सर्किट हाउस आफीसर्स कॉलोनी में रहती थीं, जबकि उनके पति मनु अभिषेक दिल्ली हाईकोर्ट में ही प्रेक्टिस करते हैं। मनु ने बताया कि शनिवार रात दिल्ली से कानपुर के लिए निकले थे, रात करीब 10 बजे आखिरी बार प्रतिभा से बात हुई थी, इसके बाद कई बार फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा।

सुबह पति घर पहुंचे तो नहीं खुला दरवाजा
सुबह मनु घर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था, कई आवाजों के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो पुलिस को खबर की। पुलिस गेट तुड़वाकर अंदर दाखिल हुई तो प्रतिभा का शव फांसी पर लटका मिला, उनके दोनों हाथ खून से बुरी तरह सने हुए थे। पुलिस ने पहले इसे आत्महत्या माना. लेकिन दोनों हाथों की नशे कटी होने और फिर फांसी पर लटकने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोई दोनों हाथों की नशें नहीं काट सकता और काट भी ले तो उसके बाद फांसी पर नहीं लटक सकता।

29 अप्रैल को हुआ दोनों के रिश्तों का खुलासा
मनु से अनुसार उन्होंने लव मैरिज की थी, 29 अप्रैल को ही पार्टी करके अपनी शादी को सार्वजनिक किया था। प्रतिभा चार माह की गर्भवती थीं। मनु ने बताया कि प्रतिभा के परिवार वाले उनको स्वीकार नहीं कर रहे थे इस कारण कुछ खींचतान जरूर रहती थी। पुलिस को मनु और प्रतिभा के बीच विवाद की जानकारी मली है। प्रतिभा शनिवार को ही अचानक दिल्ली गई थीं, वहां मनु से विवाद हुआ तो करोलबाग में ही रास्ते में कार से उतर कर कानपुर वापस आ गईं। इसके बाद मनु रात में दिल्ली से कानपुर के लिए निकले।

प्रतिभा के पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी
पुलिस के अनुसार प्रतिभा के पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं और वर्तमान में उरई में ही उनका पेट्रोल पंप है। मनु और प्रतिभा दिल्ली में एक साथ पढ़ते थे वहीं उनकी मुलाकात हुई थी। प्रतिभा का परिवार मनु को नहीं चाहता था फिर भी प्रतिभा ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। काफी दिनों तक वे शादी छिपाए रहे, पिछले अप्रैल में ही उन्होंने शादी सार्वजनिक की थी।

तीन महीने की गर्भवती थी प्रतिभा
लेकिन इस मौत के पीछे एक और बड़ी बात सामने आई है कि प्रतिभा के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। उनके शरीर पर 18-20 चोट के निशान थे, यह निशान डंडे से मारने के हैं। हत्या से पहले प्रतिभा के संघर्ष करने के भी निशान मिले हैं। जिस वक्त प्रतिभा की हत्या की गई उस वक्त वह तीन महीने की गर्भवती भी थी।

पति-पत्नी के बीच हुई थी बहस
प्रतिभा सिंह के पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार को प्रतिभा दिल्ली आई थी लेकिन कुछ बहस के बाद वह वापस कानपुर चली गई। लेकिन जब वह रविवार को सुबह कानपुर पहुंचा तो घर का दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद उसने लात मारकर घर का दरवाजा तोड़ा था। पुलिस को पति पर शक अभिषेक ने बताया कि जब वह कमरे में घुसा तो उसने देखा कि प्रतिभा का शव पंखे से लटका हुआ है। लेकिन पुलिस अभिषेक की बात पर यकीन करना इसलिए मुश्किल हो रहा था कि उसने शव को पंखे से उतारने के बाद कंट्रोल रूम क्यों फोन किया। अभिषेक ने अपनी बेगुनाही का सबूत देने के लिए टोल रसीद, जीपीएस लोकेशन और तमाम उन लोगों को किए फोन की भी जानकारी दी है जिसके बारे में पुलिस ने उससे पहले पूछा नहीं था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम इस बात को भी समझने की कोशिश कर रही है कि कैसे दोनों हाथ की नस कटने के बाद प्रतिभा खुद को फांसी लगा सकती है।

नौकर भी गायब हैं
वहीं अभिषेक सिंह का कहना है कि प्रतिभा के घर पर एक नौकर व ड्राइवर हमेशा रहता था लेकिन जब वह घर पहुंचे थे तो वह गायब था। हालांकि पुलिस ने दोनों की तलाश की लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है जिसके कहने पर प्रतिभा ने दोनों को काम पर रखा था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिस ड्राइंग रूम में प्रतिभा का शव पंखे से लटका था वहां सोफे पर शराब व बीयर की कई बोतल रखी हुई थी। इस कमरे में एक दरवाजा था जो बाथरूम की ओर खुलता था और वह नौकर के कमरे की ओर भी खुलता था।

ऐसे में पुलिस बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड को भी नहीं भूलना चाहती है और वह दोनों ही नौकरों की तलाश कर रही है। पति, सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज प्रतिभा के घरवालों ने अभिषेक व उसके मा-बाप के खिलाफ तहरीर दी है और दोनों के पर प्रतिभा की हत्या का आरोप लगाया है। प्रतिभा के पिता का कहना है कि शनिवार को एक नंबर से फोन आया था लेकिन कोई बात नहीं हो सकी। बात में पता चला कि यह नंबर प्रतिभा का ही ती। पिता का कहना है कि प्रतिभा कुछ कहना चाहती थी लेकिन किसी ने रोक दिया था ऐसे में कुछ अनहोनी की आशंका थी। पिता ने लगाए गंभीर आरोप प्रतिभा के पिता का कहना है कि उनका दामाद प्रतिभा को हमसे मिलने नहीं देता था। उनकी बेटी कहती थी कि वह पति की इजाजत के बिना उनसे नहीं मिलेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक हमें हमारी बेटी से मिलने नहीं देता था।

लखनऊ विश्वविद्यालय से किया था एलएलबी
आपको बता दें कि प्रतिभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से इंटीग्रेटेड एलएलबी का कोर्स किया था जिसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलएम का कोर्स करने चली गई थी। जिसके बाद उनका सेलेक्सन पीसीएस जे में हो गया था। 2013 में शुरु हुआ था प्रेम प्रसंग प्रतिभा को 2013 में अभिषेक से प्यार हो गया था जोकि दिल्ली में ही रहता था। लेकिन दोनों के प्रेम संबंध को लेकर दोनों ही परिवार वाले राजी नहीं थे। लेकिन परिवार के विरोध के बाद भी दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। परिवार को नहीं थी विवाह की जानकारी अभिषेक के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें इस विवाह की जानकारी नहीं थी। अभिषेक के कुछ दोस्तों ने हमें फेसबुक पर उनकी विवाह की तस्वीरें दिखाई थी। वहीं प्रतिभा के घरवालों का कहना है कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी नहीं थी, कोर्ट में फर्जी मां-बाप खड़े कर इस शादी को अंजाम दिया गया था। [एजेंसी]




Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...