नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रह रहे किराएदारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। आप सरकार ने दिल्ली में ‘मुख्यमंत्री किराएदार बिजली मीटर योजना’ का ऐलान किया है। इस योजना के तहत जिस घर में किराएदार रह रहे हैं वह वहां पर अपना बिजली की मीटर लगवा सकते हैं। जिसके चलते उन्हें भी बिजली पर दिल्ली सरकार की ओर दी जा रही सहूलियतों का फायदा मिल सकेगा।
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार किराएदारों के लिए अलग मीटर की योजना ला रह है। इस योजना के तहत प्री प्रेड मीटर किराएदारों के यहां लगाए जाएंगे। इस प्री प्रेड माीटर में भी उसी तरह की सुविधाएं मिलेंगी जो फिलहाल नॉर्मल मीटर पर मिल रही है। इसके लिए किराएदार को मकान मालिक से एनओसी लेने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे बिजली ऑफिस में फोन कर अपना नया मीटर लगवा सकता है।














