पटना – आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद याजव ने पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने धमकी भी दी कि यदि पिछड़ों को आरक्षण खत्म हुआ तो वह फांसी लगा लेंगे।
लालू का इशारा संघ प्रमुख मोहन भागवत पर था। भागवत ने कहा था कि सरकार को आरक्षण नीति की समीक्षा करनी चाहिए। लालू ने कहा, बीजेपी चूहा है, अपने बिल में घुसा हुआ है। उस चूहे को पानी या धुएं से बाहर निकालना पड़ेगा।
लालू ने ट्वीट भी किया कि उन्होंने बीजेपी की हालत पतली कर दी है। लालू ने आगे बोलते हुए कहा, ‘बीजेपी कहती है कि बिहार में जंगलराज है। क्या बिहार के लोग जंग हैं? बीजेपी लोगों को टीवी, लैपटॉप और स्कूटी देने के वादे कर लुभा रही है। लेकिन लालू बिहार में सरकार बनाने जा रहा है।’














